• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर मौसम में आपका साथी है ये तेल, फायदे हैरान कर देंगे

Writer D by Writer D
14/01/2025
in फैशन/शैली
0
coconut oil

coconut oil

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए नारियल तेल (Coconut Oil) लगाने की सलाह दी जाती है। सर्दी हो या गर्मी लोग इसे हर मौसम में लगाना फायदेमंद साबित होता है। नारियल तेल में एंटीमाइक्रोबियल (बैक्टीरिया से लड़ने वाला) और एंटी इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाला) जैसे गुण पाए जाते हैं। वहीं, इसका उपयोग एटॉपिक डर्मेटाइटिस जैसी त्वचा समस्या में भी लाभकारी हो सकता है।

इसके अलावा, यह खास तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने का भी काम करता है। इसके अलावा, नारियल तेल (Coconut Oil) का उपयोग त्वचा की जलन और त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने का भी काम करता है। रोजाना नारियल तेल लगाने से त्वचा में कसाव आता है, साथ ही साथ दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं।

नारियल तेल (Coconut Oil) के फायदे

– नारियल तेल त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। यह मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है।

– नारियल का तेल त्वचा में कोलेजन को बढ़ाकर झुर्रियों से बचाव व इसमें सुधार का काम कर सकता है।

– नारियल तेल की मदद से होंठ को फटने से बचाया जा सकता है। इसे रोजाना लगाने से होंठ नहीं फटेंगे और इससे होंठों की मृत कोशिकाएं भी निकल जाएंगी।

– नारियल तेल एक अच्छे क्लींजिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है, जिससे चेहरे से धूल, मृत कोशिकाओं और गंदगी को हटाने में मदद मिल सकती है।

– चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करने में नारियल तेल का उपाय फायदेमंद साबित होता है।

– नारियल तेल की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को भी हटा सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के ऊपर नारियल तेल का टॉपिकल उपयोग फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल की मसाज से त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिल सकती है

– नारियल तेल का इस्तेमाल कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। नारियल का तेल मुहांसे करने वाले जीवाणुओं को अच्छे से मारता है।

– नारियल तेल के उपयोग से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है। नारियल तेल में विटामिन-ई की मात्रा पाई जाती है। विटामिन-ई डार्क सर्कल की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

– नारियल तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा को फटने से बचाता है।

– नारियल तेल का इस्तेमाल आप स्क्रब के तौर पर भी कर सकते है। इसके लिए नारियल तेल में शक्कर मिलाकर पूरे शरीर पर धीरे-धीरे रगड़ें और साफ पानी से धो ले। ऐसा करने से त्वचा में चमक आ जाएगी।

– त्वचा के अलावा बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। सिर में पांच मिनट तक मसाज करने से न सिर्फ रक्त संचार में वृद्धि होती है, बल्कि यह खो चुके पोषक तत्वों की भी भरपाई करता है।

Tags: beautybenefits of coconut oilbenefits of coconut oil on skin everydaybones paincoconut oilcoconut oil for face moisturizerfatty acidmosturiserSkin Care Tips
Previous Post

एलर्जी से हैं परेशान, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

Next Post

दांत दर्द से राहत देंगे ये घरेलू नुस्खें

Writer D

Writer D

Related Posts

Nautapa
Main Slider

नौतपा में करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

26/05/2026
Home made Face mask
फैशन/शैली

स्किन के लिए बेस्ट है शहद , ऐसे करें इस्तेमाल

26/05/2026
Avocado
फैशन/शैली

फेस पर इसके इस्तेमाल से आएगा निखार, ग्लो में खो जाएंगे सब

26/05/2026
silk sari
फैशन/शैली

सिल्क की साड़ी की चमक हो गई है कम, तो इस तरह से करें वॉश

26/05/2026
Pudina Nimbu Sharbat
खाना-खजाना

झुलसाती गर्मी में शरीर को ठंडक देगी ये डिश, नोट करें रेसिपी

26/05/2026
Next Post
toothache

दांत दर्द से राहत देंगे ये घरेलू नुस्खें

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने मां कालिका मंदिर में दर्शन कर समृद्धि की कामना की

27/03/2023
UP International Trade Show

UPITS 2025 : इंडिया एक्सपो मार्ट में लगेगा विकास और निवेश का महाकुंभ

13/09/2025
arrested

नौ माह की बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version