• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSTC प्री डीएलडी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Writer D by Writer D
01/11/2022
in शिक्षा
0
UP Lekhpal

UP Lekhpal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों की 2500 सीटों पर दाखिले के लिए हुई प्री डीएलएड परीक्षा 2022 (BSTC Pre DElEd) के परिणाम आज जारी जारी कर दिया गया। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला की ओर से की गई। रिजल्ट राजस्थान प्रीडीएलएड 2022 की आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in या preredeled.in पर चेक किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में पंजीयक कार्यालय की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। रिजल्ट घोषित होने के समय पंजीयक की वेबसाइट panjiyakpredeled.in भी ओपन नहीं हो रही। उम्मीद है कि कुछ ही देर बार वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किए जाने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।

बीएसटीसी राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के 33 जिलों में आयोजित की गई थी।। इस परीक्षा में राज्यभर के करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सामान्य वर्ग में 89 फीसदी अंक हासिल कर रामदेव ने टॉप किया है।  वहीं 77 फीसदी मार्क्स के साथ विधिका जैन ने संस्कृत वर्ग में टॉप किया है।

4 स्टेप्स में चेक करें राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट (BSTC Pre DElEd) :

1- पंजीयक की आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in या preredeled.in पर जाएं।

2- होम पेज पर दिख रहे लिंक Pre D.El.Ed Exam 2022 Result  के लिंक पर क्लिक करें।

3- अपनी लॉगइन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि आदि की सूचना भरें।

4- सब्मिट बटन दबाते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। भविष्य की जरूरत के लिए इस प्रिंटआउट भी करके रख सकते हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि एक नंवबर 2022, मंगलवार को दोपहर बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्होंने लिखा, “प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम आज दिनांक 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 599294 अभ्यार्थी सम्मलित हुए।”

सीएम धामी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, मरीजों से की मुलाकात

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा  पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2022 के लिए 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे और 31 अगस्त 2022 तक आवेदन लिए गए थे। राज्य के 12वीं पास अभ्यर्थी अब सफल होने के बाद डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन लेंगे।

Tags: bstc pre deied resultrajasthan news
Previous Post

सीएम धामी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, मरीजों से की मुलाकात

Next Post

जन्मदिन पार्टी में खाना खाने से 26 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Board 12th Result
Main Slider

UP Board 12th का रिजल्ट जारी, सीतापुर की शिखा वर्मा ने किया टॉप

23/04/2026
UP Board 10th Result
Main Slider

UP Board 10वीं रिजल्ट घोषित, 90.42% स्टूडेंट्स पास; बेटियों ने मारी बाजी

23/04/2026
UP Board 10th-12th result
Main Slider

यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 4 बजे होगा घोषित, योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक

22/04/2026
Havildar Instructor
Main Slider

यूपी में हवलदार इंस्ट्रक्टर की निकली वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल

20/04/2026
up board result
Main Slider

इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

20/04/2026
Next Post
Poisonous Food

जन्मदिन पार्टी में खाना खाने से 26 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

STF

एसटीएफ का दरोगा बनकर ठगी करने वाला पकड़ा

09/04/2022
Election Commission

बंगाल चुनाव: 72 घंटे तक राजनेताओं के प्रवेश पर आयोग ने लगाई पाबंदी

11/04/2021
Venkaiah Naidu वेंकैया नायडू

IIT दिल्ली के योगदान को रेखांकित करते हुए सहयोग करने का किया आह्वान: वेंकैया नायडू

17/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version