• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रमजीवी एक्सप्रेस में कारबाइन लूटकांड में घायल हुए सिपाही की इलाज के दौरान मौत

Writer D by Writer D
02/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
carbine robbery

carbine robbery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में एक हफ्ते पूर्व हुए कारबाइन लूटकांड (Carbine Robbery) में घायल सिपाही की बुधवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद से ही सिपाही की ट्रॉमा सेंटर में हालत गंभीर बनी हुई थी। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के नाहरपुर पोस्ट बरौत गांव निवासी राकेश कुमार (25) पुत्र अमृत लाल पुलिस विभाग में गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात थे।

राकेश कुमार की गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से विधायक शोएब अंसारी की सुरक्षा में लगाई गई थी। 25 अक्तूबर को राकेश कुमार वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में बैठकर विधायक शोएब अंसारी की सुरक्षा ड्यूटी के लिए लखनऊ जा रहे थे।

ट्रेन शाम करीब साढ़े छह बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची थी तभी इंजन के पीछे लगी विकलांग बोगी में सवार यात्रियों ने एक सिपाही के घायल होने की सूचना गार्ड को दी थी। गार्ड ने घटना से ट्रेन के पायलट को अवगत कराया था।

विधायक के गनर को घायल कर अराजक तत्वों ने छिनी कार्बाइन

सूचना मिलने के बाद तत्कालीन जीआरपी थानाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, सिपाही आत्माराम और अमन शुक्ला बोगी के पास पहुंचे थे, जहां उन्हें सिपाही राकेश कुमार ने लड़खड़ाती जुबान में हमले और कारबाइन लूटने की जानकारी दी थी। गंभीर हालत में सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बुधवार दोपहर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में सिपाही राकेश कुमार की मौत हो गई।

Tags: carbine rovvery casecrime newsLucknow Newsश्रमजीवी एक्सप्रेस
Previous Post

बीजेपी नेता के भतीजे को सरेबाजार मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

उपभोक्ताओ को अक्टूबर माह में 1,28,381 नये विद्युत कनेक्शन स्वीकृत

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Electricity Prices

उपभोक्ताओ को अक्टूबर माह में 1,28,381 नये विद्युत कनेक्शन स्वीकृत

यह भी पढ़ें

hair

रूखे बालों की चमक रहेगी बरकरार, आज़माएं ये जादुई उपाय

19/05/2026
Mulayam Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव के करीबी का निधन, मुलाक़ात से पहले नहीं लेना पड़ता था समय

24/01/2021
Jasmine

खास है ये फूलों को लेप, चंद मिनटों में सिर दर्द को करेगा छूमंतर

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version