• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Writer D by Writer D
04/11/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार (Share market) दबाव की स्थिति में काम करता नजर आ रहा है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांक बिकवाली के दबाव के कारण लगातार लाल निशान में बने हुए हैं। निगेटिव ग्लोबल सेंटिमेंट्स के कारण घरेलू शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत दबाव में की थी। बीच में कुछ देर के लिए सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने उछाल भरने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से दोनों ही सूचकांक नीचे गिरकर कारोबार करने लगे। सुबह 11 बजे तक के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share market) में 1,878 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,115 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में और 763 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 19 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share market) के दिग्गज शेयरों में से बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फाइनेंस 3.57 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प. डिवीज लेबोरेट्रीज, इंफोसिस, बीपीसीएल और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.90 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में आज 138.14 अंक टूटकर 60,698.27 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही सेंसेक्स उछलकर 60,989.41 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक में तेज गिरावट आने लगी। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 11 बजे सेंसेक्स 157.04 अंक की कमजोरी के साथ 60,679.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के घरों पर आयकर विभाग की रेड

सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज सांकेतिक मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी आज 0.70 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18,053.40 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होते ही पहले मिनट में ही ये सूचकांक उछलकर 18,108 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद चौतरफा बिकवाली के कारण निफ्टी भी लगातार गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 11 बजे ये सूचकांक 26.10 अंक की कमजोरी के साथ 18,026.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 281.26 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,555.15 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 54.80 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,997.90 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 69.68 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,836.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 30.15 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,052.70 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के घरों पर आयकर विभाग की रेड

Next Post

‘हाथ-पैर तोड़े, फोड़ दी आंखें…’, ‘मांझी’ को भिखारी बनाने के लिए दी खौफनाक यातनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Share Market
Business

बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

23/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

22/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा लुढ़का

19/06/2026
Next Post
Suresh Manjhi

'हाथ-पैर तोड़े, फोड़ दी आंखें...', 'मांझी' को भिखारी बनाने के लिए दी खौफनाक यातनाएं

यह भी पढ़ें

Surya Pratap

‘सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को लाभकारी बनाएं किसान’

11/06/2025
CM Residence

मुख्यमंत्री आवास के रिनोवेशन मामले में LG ने जांच के आदेश, 15 दिन में से मांगी रिपोर्ट

29/04/2023
CM Dhami

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री धामी

01/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version