• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेस पर ब्लीच लगाने के बाद होती हैं जलन, तो ट्राई करें ये हैक्स

Writer D by Writer D
08/11/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Bleach

Bleach

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गंदगी और धूल के कारण चेहरे पर टैनिंग और ब्लैकहेड्स की समस्या पनपने के साथ ही रंगत ढलने लगती है जिससे छुटकारा पाने के लिए ब्लीच (Bleach) का इस्तेमाल किया जाता हैं। ब्लीचिंग क्रीम में कई तरह के केमिकल होते हैं जो सांवला बनाने वाले मेलेनिन की मात्रा कम करते हैं। चेहरे पर ब्लीच करने से जहां एक तरफ त्वचा की टैनिंग दूर होती है वहीं दूसरी तरफ ये स्किन टोन को भी निखारता है। लेकिन कई बार ब्लीच (Bleach) लगाने के बाद स्किन पर जलन की समस्या होती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जो इस जलन से आराम दिलाने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

एलोवेरा

आप स्किन की जलन, खुजली शांत करने के लिए एलोवेरा यूज कर सकती हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा के पत्ते को धोकर काट लें। इसके बाद इसकी जेल निकालकर उसे प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसमें मौजूद कुलिंग प्रॉपर्टीज स्किन को शांत करने ठंडा करने में मदद करेंगे।

शहद

आमतौर पर सभी घरों में शहद जरूर रखा होता है। क्योंकि शहद भारतीय रसोई का और औषधियों का अहम हिस्सा है। ऐसे में त्वचा पर जब कोई समस्या हो और आपको यह समझ ना आए कि इसका इलाज क्या है तब आप बेफिक्र होकर शहद लगा सकती हैं। यह आपकी त्वचा को तुरंत राहत देने के साथ ही अंदरूनी कोशिकाओं को हील करने का काम भी करता है। साथ ही हर तरह की त्वचा के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित भी है।

चंदन पाउडर

चंदन के लेप में भी त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। इसके लिए आप चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर कुछ देर के लिए चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने से चेहरे को जो ठंडक मिलेगी वो जलन का असर दूर कर देगी

आलू के छिलके

स्किन की जलन, खुजली, रैशेज दूर करने के लिए आलू के छिलके कारगर माने गए हैं। इससे स्किन ठंडी, हाइड्रेटिंग और रिफ्रेशिंग होती हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फ्लामेटरी गुण स्किन को शांत करने में मदद करते हैं। इसके लिए आलू के छिलकों को धोकर उसे प्रभावित जगह पर लगाकर लेट जाएं। आपको 10 मिनट तक इसे लगाना है। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

गुलाबजल

गुलाजबल ज्यादातर घरों में रखा होता है। ऐसे में जब भी त्वचा पर असहजता हो या किसी भी प्रकार की जलन या खुजली हो तो आप सबसे पहले गुलाबजल का उपयोग कर सकती हैं। क्योंकि या आपकी त्वचा की कोशिकाओं को इंस्टेंट रिलीफ तो देता ही है, साथ ही स्किन को साफ करने क काम भी करता है। यानी जो प्रॉडक्ट आपने लगाया है, वह तुरंत डायल्यूट हो जाएगा, जिससे आपकी त्वचा पर होने वाली जलन तुरंत कम हो जाएगी। फिर आप ऊपर से कोई अन्य ऐंटी-एलर्जिक क्रीम लगा सकती हैं।

कच्चा दूध और बर्फ

ब्लीचिंग के बहुत फायदे है। ब्लीचिंग करने के बाद आपकी त्वचा साफ और रंगत में भी निखार महसूस होता है, लेकिन इसके बाद आपकी स्किन में रैशेज और जलन भी हो सकती है। ब्लीचिंग के बाद सबसे पहले आपको यह करना चाहिए कि त्वचा को ठंडा रखने वाले एजेंट जैसे ठंडा कच्चे दूध और बर्फ के टुकड़े से जलन वाली त्वचा को शांत करने की कोशिश करनी चाहिए। ब्लीच वाली जगह पर बर्फ के टुकड़े मलें या उस पर दूध से हल्की हाथों से मसाज करें। इससे आपकी त्वचा को काफी राहत मिलेगी।

Tags: beauty hacksBeauty tipstips to gt rid of itching after bleach
Previous Post

नाश्ते में बनाएं ये डिश, सबके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Next Post

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

Writer D

Writer D

Related Posts

Baba Farsa
Main Slider

सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत पर भीड़ ने किया पथराव, सेना ने संभाला मोर्चा

21/03/2026
Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नंगे पांव चलकर शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

21/03/2026
Gautam Singhania
Business

स्पीडबोट पलटने से उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई में इलाज जारी

21/03/2026
CM Yogi
Main Slider

आरोपियों को नहीं बख्शेंगे… फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी का सख्त संदेश

21/03/2026
CM Yogi
Main Slider

धरती हमारी माता है हम सब इसके पुत्र हैं, मां के सम्मान में कोई खिलवाड़ न हो: मुख्यमंत्री योगी

21/03/2026
Next Post
Hair Oil

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

यह भी पढ़ें

suicide

नोएडा : दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

09/10/2020
Kumar Sanu made a big statement about 'Indian Idol 12', said

‘इंडियन आइडल 12’ को लेकर कुमार सानू ने दिया बड़ा बयान, बोले

23/06/2021
Putrada Ekadashi

कामदा एकादशी पर करें ये उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

08/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version