• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22 से 35 साल की उम्र की महिलाओं का गर्भाशय निकाला, मरीजों को लेकर संचालक फरार

Writer D by Writer D
08/11/2022
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
Pig Kidney

Pig Kidney Transplant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में अस्पताल में फर्जी तरीके से कम उम्र की महिलाओं का गर्भाशय निकाले जाने की खबर आई है। मामला पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर का है। यहां एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन और डिलीवरी के नाम पर 22 से 35 साल की उम्र की 7 महिलाओं के गर्भाशय (Uterus) निकाले जाने का खुलासा हुआ है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। संचालक दर्जनभर मरीजों को लेकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक रामनगर के दुर्गानगर स्थित ओम साई नर्सिंग होम में महिलाओं के गर्भाशय निकाले जाने का भंडाफोड़ हुआ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सूचना पर गठित टीम ने सोमवार को छापेमारी कर 22 से 35 वर्ष के उम्र की 7 महिलाओं के गर्भाशय निकाले जाने का खुलासा किया। छापेमारी के लिए टीम के पहुंचते ही अस्पताल संचालक कुछ मरीजों को लेकर फरार हो गया।

अस्पताल में टीम को 22 से 35 साल की उम्र की सात महिलाएं भर्ती मिलीं। सभी का गर्भाशय निकाला गया था। अपेंडिक्स और पथरी के ऑपरेशन के एक-एक मरीज भी भर्ती थे। दो महिलाओं का ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई गई थी। सभी को जीएमसीएच में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। बगहा एसडीएम डॉ. अनुपमा सिंह व सीएस डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा गठित टीम में रामनगर पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण सिंह के अलावा बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा, सीओ विनोद कुमार मिश्रा व थानाध्यक्ष अनंत राम शामिल रहे।

सीएस को रामनगर में आठ-नौ फर्जी नर्सिंग होम की सूचना मिली थी। इसके बाद पीएचसी प्रभारी को छापेमारी का निर्देश दिया गया था। सभी फर्जी नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: bihar newsNational news
Previous Post

डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करता हैं पपीते के पत्ते का जूस #Recipe

Next Post

95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
पंजाब

परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
हरयाणा

उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार, 4.70 लाख युवाओं को मिला रोजगार

20/10/2026
Gangotri Dham
उत्तराखंड

गंगोत्री के कपाट 10 नवंबर को होंगे बंद, भैयादूज पर यमुनोत्री-केदारनाथ के दर्शन थमेंगे

20/10/2026
Next Post
Lal Krishna Advani

95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

यह भी पढ़ें

anil deshmukh-parambeer

अनिल देशमुख पर ‘सौ करोड़ रुपए’ वसूली के आरोप की CBI करेगी जांच

05/04/2021
murder

चाट विक्रेता ने कर दी ग्राहक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी फरार

10/07/2021
Prisoner Escaped

हवालात का ताला तोड़कर तीन बदमाश फरार

23/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version