• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजदूरों से भरी बस पर हाइटेंशन तार गिरने से लगी आग, 12 से ज्यादा लोग घायल

Writer D by Writer D
09/11/2022
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
Fire

fire in a bus full of laborers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। जिले के दादों में आलमपुर बाइपास पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कासगंज रोड पर मजदूरों से भरी बस में बिजली की एक हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। हाईटेंशन लाइन गिरने के कारण इसमें करंट उतर आया और आग (Fire) लग गई। बस में चीख पुकार मच गई।

बस में 70 ईंट भट्‌ठा मजदूर सवार थे और वह महोबा से अलीगढ़ की ओर से आ रहे थे। इन सभी को थाना पाली के खुर्दिया गांव में एक भट्‌ठे पर काम करने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी दोपहर में यह हादसा हो गया। हादसे में 12 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं।

ईंट भट्‌ठे पर काम करने के लिए मजदूरों को महोबा से लाया गया था। उनके साथ उसका काफी सारा सामान भी था, जो बस की छत पर रखा हुआ था। आसपास के लोगों की मानें तो बाइपास से गुजरने के दौरान हाईटेंशन लाइन बस के ऊपर रखी चारपाई में फंस गई।

चारपाई में हाईटेंशन लाइन फंसकर वह टूट गई और करंट बस में उतर आया। करंट लगने से पहले तो बस में चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते बस ने आग पकड़ ली। बस में आग लगी देख आसपास के ग्रामीण दौड़े और लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया।

बिजली की तार होने के कारण पहले लाग पास जाने में डर रहे थे, लेकिन बाद में जब बिजली सप्लाई रुकी तो लोगों ने घायलों की मदद करनी शुरू की। तब तक करंट के झटके में लोग छटपटाते दिखे।

घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद गांव के लोग तुरंत घायलों को लेकर CHC की ओर दौड़े। घायलों का CHC में इलाज कराया जा रहा है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को छर्रा CHC में भर्ती कराया है। जहां पर 2 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 15 मजदूर और बच्चे सामान्य रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान मकान में ब्लास्ट, तीन झुलसे

इलाके के लोगों ने बताया कि बाईपास के पास की ज्यादाता बिजली की हाईटेंशन लाइनें पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। इसके साथ ही यह सड़क से काफी नजदीक हैं। ऐसे में आने जाने वाले वाहनों में इनके छूने का डर हमेशा बना रहता है।

बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मजदूरों को लेकर जब बस यहां से गुजरी तो तार बस और इसके ऊपर रखे सामान में फंस गए। जर्जर होने के कारण तार तुरंत टूट गई और बस में करंट दौड़ गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

Tags: aligarh newsup news
Previous Post

अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान मकान में ब्लास्ट, तीन झुलसे

Next Post

IT और ITES सेक्टर से सरकार को बड़ी उम्मीदें, 10 गुना अधिक लक्ष्य तय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post
IT

IT और ITES सेक्टर से सरकार को बड़ी उम्मीदें, 10 गुना अधिक लक्ष्य तय

यह भी पढ़ें

UP Secretariat

UP सचिवालय सुरक्षा में सेंध, फर्जी पास लगाकर घुसने के प्रयास, कार मालिक को जेल

27/03/2021
'Money Heist'

नेटफ्लिक्स ने साझा की थ्रिलर सीरीज़ ‘मनी हीस्ट’ के पांचवे सीजन की तस्वीरें

04/06/2021
Aligarh muslim university

महाराष्ट्र सेल ने आज एमएचटी सीईटी परीक्षा पीसीएम ग्रुप के प्रवेश पत्र किए जारी

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version