• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

4 साल से लापता युवक का कमरे से मिला कंकाल, हत्यारे ने ऐसे कबूला सच

Writer D by Writer D
12/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
Dead Body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। जिले में एक सनसनीखेज मामला आया है। 4 साल से लापता 25 साल के युवक का कंकाल (Skeleton) एक घर के कमरे में बरामद हुआ है। मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा का है।

25 नवंबर 2018 को मोहम्मद हसन पुत्र गबरु लापता (Missing) हो गया था। उसका कंकाल गांव के ही सलमान नाम के एक व्यक्ति के मकान से बरामद हुआ है। हसन के भाई सलीम को सलमान ने बताया, “उसको मार कर अपने घर के एक कमरे में दफनाकर रखा है”। ये सुनकर सलीम के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सलीम ने शनिवार को गांव के लोगों के साथ मिलकर सलमान के कमरे की खोदाई की। इस दौरान गड्ढे से एक कंकाल बरामद हुआ। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस मामले में सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सलीम का कहना है कि सलमान पुत्र शहाबुद्दीन ने 4 दिन पहले एक व्यक्ति के जनाजे में उससे बताया गया था कि उसके भाई की हत्या कर शव घर में दफन कर दिया है। खोदाई करने पर कंकाल मिला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उधर, पूर्व ग्राम प्रधान का कहना है कि 4 साल पहले लड़का लापता हो गया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। काफी खोजबीन की गई थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। अब कंकाल मिलने से गांव में अजीब सा माहौल बना हुआ है। हर आदमी की जुबान पर यही बात है कि उसके साथ क्या-क्या हुआ होगा।

Tags: crime newsMuzaffarnagar News
Previous Post

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, तीन की मौत

Next Post

अनंतनाग में आतंकियों ने बरसाई गोलियां, दो गैर स्थानीय मजदूर घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
terrorist

अनंतनाग में आतंकियों ने बरसाई गोलियां, दो गैर स्थानीय मजदूर घायल

यह भी पढ़ें

Mohsin Raza

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के नए अध्यक्ष बनाए गए मोहसिन रजा

30/12/2021
Radioactive Capsule

रेडियोएक्टिव कैप्सूल गायब होने से मचा हड़कंप, रेडिएशन अलर्ट जारी

28/01/2023
Bees

मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, छह घायल

24/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version