• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुकानदार की हत्या कर हत्यारों ने शव को फ्रीजर में छुपाया

Writer D by Writer D
15/11/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पर एक दुकानदार की हत्या (Murder) करके हत्यारों ने शव को उसी की दुकान में रखे फ्रीजर ने छिपा दिया और बाहर से ताला लगा दिया। रविवार को जब चचेरे भतीजे ने सुरेश ने ग्रामीणों के सामने ताला तोड़कर देखा तो पूरा गांव सन्न रहा गया और पूरे दुकान में खून फैला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किये और लूट के बाद हत्या किये जाने की संभावना जताई।

खड़ेसर गांव निवासी 55 वर्षीय कुबेर गांव में ही परचून की दुकान करता था और साथ डीजल भी बेचता था। उसकी गांव में अच्छी दुकान चलती थी। परिवार में कोई नहीं था, पत्नी ने करीब 22 वर्ष पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एकलौती बेटी की शादी करीब 10 साल पहले उसने आगरा में कर दी थी। हालांकि वह मूल रुप से बांदा का निवासी था और कानपुर में गार्ड की दो साल पहले तक नौकरी करता था। दो साल पहले ही खड़ेसर गांव रहने आया था और अकेले रहते हुए उसने परचून की दुकान रख ली थी। व्यवहार अच्छा होने से उसकी दुकानदारी अच्छी होती थी।

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की देर रात से कुबेर नहीं दिखा तो लोगों ने सोंचा कि बेटी के यहां चला गया होगा और दुकान में बाहर से ताला लगे हुए थे। बेटी रोजाना अपने पिता से बात करती थी और बुधवार की देर शाम जब फोन नहीं उठा तो बेटी ने सोचा कि शायद पिता सो गये होंगे। इसी तरह गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी फोन नहीं उठा तो उसने चचेरे भाई रनिया निवासी सुरेश को फोन किया।

सुरेश रविवार को खड़ेसर पहुंचा और देखा कि दुकान के बाहर ताला लगा हुआ है। काफी देर तक जानकारी करने के बाद भी कुबेर का पता नहीं चला तो ग्रामीणों के सामने ही उसने ताला तोड़ दिया और अंदर देखा तो फ्रीजर में कुबेर का शव पड़ा था। दुकान में खून के चारों तरफ धब्बे लगे हुए थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के जरिये साक्ष्य एकत्र किये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक आउटर तेज स्वरुव सिंह भी मौके पर पहुंचे और बताया कि संभावना है कि लूट के बाद दुकानदार की हत्या की गई होगी। घटना की जांच कराई जा रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Tags: Almora Crime News in Hindikanpur news
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिफ्तार

Next Post

पांच अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
Arrested

पांच अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

प्रीमेच्योर शिशु

कोरोना काल में प्रीमेच्योर शिशुओं के पैदा होने के मामले घटे

23/07/2020

मुंहासे से चाहिए छुटकारा, बस कर लें ये काम

14/01/2025
PM Modi warned Pakistan

घर में घुसकर मारेंगे और… आदमपुर से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

13/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version