• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस लाइन में जहरीला पदार्थ खाने वाले निलंबित दरोगा की हुई मौत

Writer D by Writer D
14/11/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
inspector

Suspended inspector dies after consuming poisonous substance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे पुलिस लाइन में जहरीला पदार्थ खाने वाले निलंबित दरोगा अनूप कुमार सिंह (Inspector Anup Singh) की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ और परिजन शव लेकर चले गये। हालांकि अधिकारी पूरे मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं, लेकिन महिला सिपाही से संबंधों का जो मामला सामने आया है उस पर चुप्पी बनाये हुए हैं।

मूलरूप से जालौन जनपद के उरई ऐंट निवासी अनूप कुमार सिंह 2015 बैच के दरोगा थे। परिवार में पिता शत्रुघ्न सिंह, पत्नी पूनम, दो साल का बेटा अयांश और भाई दीपक है। अनूप बिधनू थाने में तैनात थे और रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। नौ सितंबर को उन्होंने कठेरूआ गांव में वाहन धुलाई सेंटर के संचालक महेन्द्र कुशवाहा और उनके नाबालिक बेटों को वसूली न देने पर पीटा था। इस मामले में एसपी आउटर तेजस्वरूप सिंह ने 14 सिंतबर को दरोगा अनूप कुमार सिंह, सौरभ व सिपाही प्रवीण को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से अनूप काफी परेशान था।

गुरुवार की शाम को वह कानपुर आउटर पुलिस लाइन पहुंचा और जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद आनन फानन में उन्हे रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार को दरोगा ने आईसीयू में दम तोड़ दिया। दरोगा की मौत पर परिजन रो रोकर बेहाल हो गये और अधिकारियों के निर्देशन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। काकादेव पुलिस के मुताबिक परिजन अनूप का शव गृह जनपद जालौन ले गये।

फजलगंज थाने गये थे दरोगा

यह भी बात सामने आ रही है कि दरोगा अनूप कुमार सिंह जब फजलगंज थाने में तैनात थे उस दौरान एक महिला सिपाही से उनकी नजदीकियां हो गई थी। इसके बाद दोनों में मनमुटाव हो गया जिसको लेकर भी परेशान रहते थे और गुरुवार को दोपहर फजलगंज थाना अनूप कुमार सिंह पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही और दरोगा में काफी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पुलिस लाइन जाकर दरोगा ने जहरीला पदार्थ खाया था। थाना में दरोगा के पहुंचने की पुष्टि सूत्र भी कर रहे हैं। यही नहीं सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच कर रही सृष्टि सिंह ने भी थाना के सीसीटीवी फुटेज देखे।

सीसीटीवी फुटेज में दरोगा अनूप सिंह 10 नवंबर को दोपहर 2,15 बजे थाने पर आते दिखे है और सीधे कम्प्यूटर रूम में जाकर वर्ष 2020 में दर्ज मुकदमा संख्या 363 की एफआईआर मांगी। उन्होंने फालोवर से गुटका लाने को कहा और तीन मिनट बाद थाने से चले गये। वहीं घटना के बाद से महिला सिपाही के लंबे अवकाश पर जाने को लेकर भी जांच कमिश्ररेट के पुलिस अधिकारी कर रहे है, वह बीमार है या बीमारी के बहाने अवकाश लेकर फरार है। हालांकि पुलिस के अधिकारी महिला संबंधों के मामले कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Tags: kanpur
Previous Post

खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा के कोच को मिलेगा ये बड़ा सम्मान

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, चालक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, चालक की मौत

यह भी पढ़ें

Faluda Kulfi made at home in summer, you will be happy after eating

गर्मियों में घर में बनाए लाजबाब फालूदा कुल्फी

22/03/2026
cm yogi-simon wong

सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग वी कुएन ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

25/09/2021
drowned in ganga

महाशिवरात्रि पर स्नान करने गई चार किशोरी गंगा में डूबे, दो को बचाया, दो लापता

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version