• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महेश बाबू के पिता कृष्णा का निधन, दो महीने पहले मां की हुई थी मौत

Writer D by Writer D
15/11/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
mahesh babu, krishna

Mahesh Babu's father Krishna passed away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के पिता व तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेता कृष्णा (Krishna) का आज (मंगलवार) तड़के करीब चार बजे यहां निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उन्होंने 340 से अधिक तेलुगु फिल्मों में काम किया।

हृदय संबंधी परेशानियों के चलते उन्हें अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक हृदयाघात के बाद कृष्णा (80) को रविवार देररात करीब 1ः15 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। उनको तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया। इलाज और निगरानी के लिए गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया था। वो वेंटिलेटर पर थे।

कृष्णा (Krishna) ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी। वह एक सफल निर्देशक और निर्माता भी थे। उन्हें 2009 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। कृष्णा टीडीपी नेता जय गल्ला के ससुर थे। वह कांग्रेस में भी शामिल हुए और 1980 के दशक में सांसद बने। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी। उनकी पत्नी और सुपर स्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का इसी साल सितंबर में निधन हो गया था।

महेश बाबू (Mahesh Babu)  के परिवार के लिए ये वक्त मुश्किलों भरा है। परिवार इमोशनल ट्रैजिडी से गुजर रहा है। 2 महीने पहले ही महेश बाबू ने अपनी मां को खोया था। उनके जाने के गम से परिवार उभरा भी नहीं था कि अब एक्टर के सिर से पिता का साया उठ गया है।

पिता के निधन ने महेश बाबू (Mahesh Babu)  को बुरी तरह तोड़ दिया है। वे अपने पेरेंट्स के काफी करीब थे। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करते थे। पर अब माता-पिता की ये तस्वीरें और यादें ही हैं जो महेश बाबू के पास ताउम्र रहेंगी।

Tags: actor mahesh babauEntertainment newsMahesh Babusouth moviestollywood news
Previous Post

15 नवंबर राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगी इनकी किस्मत

Next Post

पत्थर खदान हादसा: अबतक आठ शव बरामद, 4 श्रमिकों की तलाश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ice
Main Slider

बर्फ के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

24/06/2026
newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Next Post
Stone mine

पत्थर खदान हादसा: अबतक आठ शव बरामद, 4 श्रमिकों की तलाश जारी

यह भी पढ़ें

डीजीपी एच सी अवस्थी

महिला थानों में हो हेल्प डेस्क व आगन्तुक कक्ष की स्थापना : डीजीपी

18/10/2020
Road Accident

SSC की परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क दुर्घटना में मौत

03/12/2022
Railways

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले महीने से नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

21/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version