• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरें: सीएम धामी

Writer D by Writer D
15/11/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों के 2300 पद और बीआरपी और सीआरपी के रिक्त 950 पद शीघ्र भरे जाएंगे। राज्य में 9 वीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों को भी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। इसके साथ ही हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भर जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना तथा विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 03 हजार रिक्त पद भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों अविलंब मरम्मत करने को कहा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी एवं अशासकीय स्कूलों में 9 वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को आने वाले शैक्षणिक सत्र में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाएं। कक्षा 1 से 8 वीं तक पहले से ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जा रही हैं। स्कूलों में शिक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार के लिए आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी भी समय-समय पर स्कूलों की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। इसके लिए रोस्टर बनाया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी नियमित स्कूलों में जाकर पठ्न-पाठन एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जो पूरी होने पर उन्हें शीघ्र नियुक्ति देने के निर्देश दिए। अध्यापकों के मेडिकल और अध्यापिकाओं के मेडिकल, मैटरनिटी लीव एवं चाइल्ड केयर लीव के दौरान कक्षाएं बाधित न हो, इसके लिए स्कूलों में पढ़ाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाए। प्रधानाचार्य, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों के जो पद रिक्त हैं, उनके जल्द ही आयोग को अधियाचन भेजे जाए। बीआरपी एवं सीआरपी के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षकों का मेडिकल रिम्बरसमेंट एवं सेवानिवृत्त होने के बाद जीपीएफ भुगतान समय पर हो जाए। बीआरपी एवं सीआरपी के रिक्त 950 पद शीघ्र भरे जाएं। शिक्षा व्यवस्था की गतिविधियां एवं ट्रांसफर की व्यवस्था ऑनलाइन की जायं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विद्यालयों की परफोर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) स्कोर से संबंधित यूडाइस पोर्टल में सभी डाटा अपडेट करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ग हैं। इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जायेगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवक्ता एवं वरिष्ठ प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं, इन्हें जल्द भरना होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमित स्कूलों का निरीक्षण करें।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम्,रविनाथ रमन,एस.एन. पाण्डेय,शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी,अपर सचिव योगेन्द्र यादव एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

विकल्प रहित संकल्प सिद्धि के लिए सरकार प्रयत्नशील: धामी

Next Post

सीएम धामी ने जापानी डेलिगेशन का जापानी भाषा में किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’

26/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने जापानी डेलिगेशन का जापानी भाषा में किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Swara Samrat Festival

28 फरवरी को होगा स्वरा सम्राट फेस्टिवल 20-21 का शानदार समापन

01/02/2021

मोदी-शाह से सिर्फ आप ही फोन हैकिंग की सच्चाई पूछ सकते हैं, सुब्रमण्यम स्वामी से बोले दिग्विजय सिंह

21/07/2021

डॉ. कफील को सपा ने बनाया MLC चुनाव का प्रत्याशी

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version