• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिपाही के बेटे ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

Writer D by Writer D
17/11/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में बुधवार को सिपाही के बेटे अजीत यादव ने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कई सालों से उसका इलाज मनोचिकित्सक से चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।

अंबेडकरनगर निवासी शिवप्रकाश यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी है। इन दिनों वह कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थानाक्षेत्र की पीआरवी 0710 में तैनात है। परिवार में पत्नी कमलेश कुमारी, बेटे अजीत यादव और अभिषेक उर्फ छोटू यादव हैं। इसी मकान में शिवप्रकाश के छोटे भाई सेना में तैनात सूबेदार अजय पाल यादव का भी परिवार रहता है। अजय पाल यादव इन दिनों छुट्टी में घर पर ही था।

शिवप्रकाश ने बताया कि 24 वर्षीय बेटा अजीत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और असफल होने पर मानसिक अवसाद ग्रस्त हो गया था, जिसका इलाज मनोचिकित्सक के यहां चल रहा था। इसको लेकर हम लोग उसे अधिक कुछ नहीं कहते थे। आज जब मैं ड्यूटी पर था तभी बेटे अजीत का फोन आया और कहा कि मैं अब जीना नहीं चाहता। उन्होंने इस पर कहा गया कि बेटा जो तुम चाहते हो वह सब कुछ होगा और ऐसा न करना। इसी बीच गोली की आवाज सुनाई दी और उसने भाई अजय पाल के पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

घटना की जानकारी होते ही एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पाण्डेय मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने सूबेदार की पिस्टल को बरामद कर लिया और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक युवक नौकरी को लेकर परेशान चल रहा था।

Tags: kanpur news
Previous Post

पोर्न वीडियो दिखाकर पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, देवर ने की गंदी बात

Next Post

जमीन के विवाद में भतीजे की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

PM-Kisan Nidhi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Main Slider

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

30/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
Next Post
Murder

जमीन के विवाद में भतीजे की हत्या

यह भी पढ़ें

UPPSC

UPPSC Exam Calendar 2026 जारी, PET से PCS तक कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

05/08/2026
Narak Chaturdashi 2020

जानें कब है नरक चतुर्दशी, इस दिन क्यों जलाते हैं यम के नाम का दीया

11/11/2020
Mahant Narendra Giri

दिवंगत मंहत नरेन्द्र गिरी के गनर पर मुकदमा, ये है बड़ी वजह

19/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version