• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी और तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के सभी तत्व समान रूप से संरक्षित हैं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/11/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi in varanasi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) का विधिवत उद्घाटन शनिवार को बीएचयू के एम्फीथियेटर ग्राउंड में किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भगवान विश्वेश्वर की पुण्यधरा पर रामेश्वर की पावन धरती से आये अतिथियों और प्रधानमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने अपने उद्बोधन में कहा कि काशी और तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के सभी तत्व समान रूप से संरक्षित हैं। आज दक्षिण का उत्तर से अद्भुत संगम हो रहा है। सहस्त्राब्दियों पुराना संबंध फिर से नव जीवन प्राप्त कर रहा है।

सीएम (CM Yogi) ने तमिल में किया अतिथियों का स्वागत

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने तमिल में अपना उद्बोधन शुरू करते हुए ”उनगलाई काशीइल वारावेरी किरोम” (काशी में आपका स्वागत है) कहकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को जीवंत कर रहा है। काशी तमिल संगमम में तमिलनाडु से छात्र, शिक्षक और शिल्पकार, साहित्यकार सहित अध्यात्म, उद्योग जगत, विरासत, नवाचार, व्यवसाय, देवालय व्यवस्था, ग्रामीण पृष्ठभूमि तथा संस्कृति से जुड़े 12 समूह वाराणसी का भ्रमण और विषय विशेषज्ञों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे प्रयागराज और अयोध्या भी जाएंगे।

वाराणसी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को नया आयाम प्रदान करने हेतु आयोजित ‘काशी तमिल संगमम्’ का शुभारम्भ https://t.co/7zoLHlavs4

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 19, 2022

काशी और तमिलनाडु के संबंधों के केंद्रबिंदु हैं दो ज्योतिर्लिंग

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि भगवान श्रीराम द्वारा श्रीरामेश्वरम में स्थापित पवित्र ज्योतिर्लिंग और काशी में विराजमान भगवान आदि विश्वेश्वर पवित्र ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजित हैं। यह दोनों ज्योतिर्लिंग काशी और तमिलनाडु के संबंधों के केंद्रबिंदु हैं। भगवान श्रीराम और भगवान शिव के माध्यम से निर्मित इस संबंध सेतु को आदि शंकराचार्य ने भारत के चारों कोनों में पवित्रपीठ की स्थापना कर आगे बढाया, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महायज्ञ को गति दे रहे हैं।

भगवान शिव से हुई तमिल और संस्कृत की उत्पत्ति

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की तेनकाशी में भगवान विश्वनाथ का एक प्रचीन मंदिर है। तेनकाशी का अर्थ है दक्षिण की काशी। पांड्य वंश के सम्राट ने काशी से शिवलिंग लाकर तेनकाशी में स्थापित किया था। तमिलनाडु में शिवकाशी भी है। काशी के धार्मिक महत्व के कारण देश के सभी भागों के लोग सदियों से यहां आते रहे हैं। गंगा जी के तट पर बसी ये पवित्र नगरी भारत की धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनी हुई है। इसी प्रकार तमिलनाडु प्राचीन काल से ही ज्ञान, कला और संस्कृति का केंद्र रहा है, जिसे पांड्य, चोल, पल्लव आदि राजाओं ने विस्तार दिया। काशी और तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के सभी तत्व समान रूप से संरक्षित हैं। तमिल भाषा का साहित्य अत्यंत प्राचीन और समृद्ध है। ये मान्यता है कि भगवान शिव के मुंह से जो दो भाषाएं निकलीं उनमें तमिल और संस्कृत समान रूप से निकलकर अपने समृद्ध साहित्य के रूप में जानी जाती हैं।

उत्तर और दक्षिण के संगम से हमारी सांस्कृतिक एकता समृद्ध और सुदृढ़ होगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि समस्त भारतीय भाषाएं सभी को अपने में समाहित करती हैं। ये समावेश सांस्कृतिक प्रेरणा का स्रोत रहा है, जो समाज में सद्भाव और समरसता बनाये हुए है। काशी तमिल संगमम के आयोजन से तमिलनाडु के हमारे अतिथिगण ना केवल काशी सहित उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होंगे अपितु उत्तर और दक्षिण के संगम से हमारे सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान देंगे।

काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रिय शिक्षा राज्यमंत्री एल मुरुगन, सांसद इलियाराजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन, तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई, आईआईटी चेन्नई के निदेशक प्रो बी कामाकोली, बीएचयू के कुलपति सुधीर जैन तथा तमिलनाडु से पधारे पूज्य आधिनम मौजूद रहे।

Tags: cm yogiKashi Tamil Sangamamup newsvaranasi news
Previous Post

नेहा शर्मा ने लेगेसी वेस्ट साइट का किया निरीक्षण, भूमि के उपयोग के दिये निर्देश

Next Post

एक्ट्रेस तबस्सुम ने दुनिया को कहा अलविदा, 78 साल में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

02/07/2026
Next Post
Tabassum

एक्ट्रेस तबस्सुम ने दुनिया को कहा अलविदा, 78 साल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

Explosion

शिया मुस्लिमों के जुलूस पर बम से हमला, 3 की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

19/08/2021
पटना एम्स

कोरोना संकट में बढ़ी मुश्किलें, पटना AIIMS के 400 नर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर

23/07/2020
High Tension Electric Wire

फर्जी तरीके से पासपोर्ट हासिल करने के मामले में दो बांग्लादेशियों को 4 साल की जेल

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version