• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिलिंग एजेंसियों के खराब परफॉर्मेंस पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने लगाई फटकार

Writer D by Writer D
22/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mahesh Gupta

Mahesh Gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत महेश चंद्र गुप्ता (Mahesh Gupta ) ने उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों से कहा है कि अपने क्षेत्र की बिलिंग एजेंसियों के कार्यों की नियमित रूप से सघन मानिटरिंग करें और जो भी एजेंसी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य न कर पा रही हो और उसके कार्यों में गुणवत्ता का आभाव हो, ऐसी एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा (Mahesh Gupta ) आज शक्ति भवन में बिलिंग एजेंसियों के प्रतिनिधियो, डिस्कॉम के प्रबंध निदेशको एवं पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारियों के साथ बिलिंग, मीटरिंग एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान आदि पर बैठक की। उन्होंने पूर्वांचल की बिलिंग एजेंसी क्वैसकॉर्प को आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती में बिलिंग कार्याे में शिथिलता एवं खराब परफॉर्मेंस पर शो-कॉज नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने बिलिंग एजेंसी स्टर्लिंग टेक्नोलॉजी की शिकायत कि पूर्वांचल में 3.50 लाख उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगा पाया गया, जबकि डिस्कॉम इन उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगा होना बता रहा है। इस पर उन्होंने प्रबंध निदेशक पूर्वांचल को अपने कार्यों में शीघ्र सुधार करने की चेतावनी दी और कार्यों के प्रति गंभीरता दिखाते हुए ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनके यहां शीघ्र मीटर लगाने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव (Mahesh Gupta ) ने उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि 1912 में जो भी शिकायते अभी पेंडिंग है। उन सभी शिकायतों का डिस्कॉम स्तर पर फीडबैक लिया जाए। शिकायतकर्ता को फोन कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी लें। उन्होंने कहा कि 1912 में आई शिकायतों को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें और जिस डिस्कम में शिकायतों की पेंडेंसी हो, उसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने उपभोक्ताओं के केवाईसी डाटा का परीक्षण कराने के लिए 1912 के माध्यम से उनसे संपर्क करने को भी कहा।

अपर मुख्य सचिव ने कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को करने के लिए तथा उत्पन्न परिस्थितियों के समाधान हेतु रणनीत बनाकर तीन स्तरीय व्यवस्था पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी डिस्कॉम अपने यहां की बिलिंग एजेंसियों के कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे तथा समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए एजेंसियों के स्टेट प्रतिनिधियों के साथ डिवीजन स्तर पर जोनल चीफ बैठक करेंगे। 15 दिनों के बाद सभी जोनल चीफ और एजेंसी के स्टेट हेड के साथ संबंधित डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक बैठक करेंगे। इसके पश्चात सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक और एजेंसी के स्टेट हेड उच्च स्तर पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के साथ बैठक करेंगे और अपने बीच की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर आरोप लगाने से अब काम नहीं चलेगा। धरातल पर उतरकर गंभीरता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में चेयरमैन पॉवर कारपोरेशन एम0 देवराज, प्रबंध निदेशक पॉवर कारपोरेशन पंकज कुमार, बिलिंग एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे तथा सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक वर्चुअल जुड़े थे।

Tags: Lucknow Newsmahesh guptapower coorporationuppcl
Previous Post

बदलती परिस्थितियों के हिसाब से हमें परिवर्तन लाने होंगे: मुख्य सचिव

Next Post

यूपी में 8 लाख गरीब परिवारों को मिलेगी पक्की छत, केंद्र ने दिए 10 हजार करोड़ रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
PM Awas

यूपी में 8 लाख गरीब परिवारों को मिलेगी पक्की छत, केंद्र ने दिए 10 हजार करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें

arrested

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

02/12/2021
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

यूपी में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं, प्रत्येक स्तर पर बरतें पूरी सतर्कता : सीएम योगी

21/01/2021
tappebaaj

कोरियर कंपनी के कर्मी बनकर पहुंचे टप्पेबाजों ने पहले लगाया सैनिटाइजर, फिर उड़ा दी सोने की चूड़ी

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version