• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BBA छात्र को बदमाशों ने सरेराह गोलियों से किया छलनी, इलाके फैली सनसनी

Writer D by Writer D
23/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिजनौर
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर। जिले में कॉलेज से घर लौट रहे बीबीए (BBA) के छात्र की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Shot) कर दी। मृतक छात्र का बड़ा भाई 3 साल पहले झालू में हुए रचित हत्याकांड के मामले में तीन साथियों के साथ जेल में बंद है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शामिक अपने दोस्त के साथ कृष्णा कॉलेज से घर जाने के लिए निकला था। कॉलेज से कुछ दूर बिजनौर-मुरादाबाद हाइवे पर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश ने उसके ऊपर गोलियां बरसा दीं। पहली गोली लगने के बाद छात्र ने भागने की कोशिश की।

मगर, बाइक सवार बदमाशों ने उस पर लगातार छह राउंड गोली दागीं। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े छात्र की हत्या से मौके पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के लिए डीवीआर को अपने में कब्जे में ले लिया है।

झालू हत्या कांड में जेल में बंद है बड़ा भाई

मृतक छात्र का बड़ा भाई सहवर तीन साल पहले रचित हत्याकांड में अपने तीन साथियों के साथ जेल में बंद है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या का खुलासा करने के लिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

मृतक छात्र के दोस्त का कहना है कि वे दोनों कॉलेज से निकले थे। रास्ते में दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसने शामिक पर गोलियां बरसा दीं। हमलावर कौन थे, वह इस बारे में नहीं जानती और न ही उसने इससे पहले कभी उसको देखा है।

मामले में डॉ। प्रवीण रंजन सिंह एसपी सिटी बिजनौर ने बताया, “आज एक छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। उसको अस्पताल लाया गया। वहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बीबीए फर्स्ट इयर का छात्र है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। पुलिस सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।”

Tags: bijnour newscrime news
Previous Post

अचानक चिंतन शिविर में पहुंचे सीएम धामी, श्रोता बनकर सुने सभी के विचार

Next Post

माफिया अतीक अहमद की 1.23 अरब की सम्पत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
Next Post
Ateeq Ahmed

माफिया अतीक अहमद की 1.23 अरब की सम्पत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

murder

रुपया बेईमानी करने के लालच में साले ने की अपने जीजा की हत्या

05/11/2022
Transfer

यूपी में 16 आईएएस अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

16/09/2025
CM Dhami

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में केंद्र के 9 वर्ष बेमिसाल: सीएम धामी

28/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version