• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में भी मिलेगा दमकता निखार

Writer D by Writer D
06/01/2026
in फैशन/शैली
0
glowing skin

glowing skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम बदलने के साथ ही त्वचा की रंगत बदलने लगती हैं और निखार (Glow) खोने लगता हैं। ऐसे में मौसम बदलने के साथ ही इसकी देखभाल के तरीकों में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। वर्तमान में सर्दियों (Winter) का मौसम जारी हैं जो त्वचा के लिए बहुत चेलेंजिंग रहता हैं जिसमें त्वचा की नमी खोने का डर बना रहता हैं। ऐसे में दमकते चहरे को पाने की चाहत पूरी करने के लिए आपको ज्यादा सतर्क होने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको आजमाकर आप सर्दी की सर्द हवाओं में भी दमकती त्वचा पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन स्किन केयर टिप्स के बारे में…

त्वचा को अधिक नमी दें

हो सकता है की आपको कोई ऐसा मॉइश्चराइजर मिला हो जो सर्दियों में आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा हो, लेकिन जैसे-जैसे मौसम बदलता है आपको उसी प्रकार अपनी त्वचा का रेजिमेन भी बदलना चाहिये। कोई ऐसा मॉइश्चराइजर ढूंढे, जो तेल से बना हो ना की पानी से, तेल वाला मॉइश्चराइजर त्वचा पर एक सुरक्षा की परत चढ़ा देता है, जिससे त्वचा में नमी अधिक समय तक बंधी रहती है। अगर आप तेल चुन रहे हैं तो तेल को भी बहुत सावधानी से चुने क्योंकि हर तेल त्वचा के लिए उचित नहीं होता। आप नॉनक्लोग्गिंग तेल जैसे- एवोकैडो तेल, खनिज तेल, हल्के पीले रंग का तेल, या बादाम का तेल चुन सकते हैं। सीया या बटर ऑयल कभी ना चुने क्योंकि यह त्वचा में पोर्स को बन्द कर देता है। वेजिटेबल शॉर्टेनिंग का भी इस्तेमाल ना करें। यह त्वचा के ऊपर जमकर पोर्स को बन्द कर देता है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

सनस्क्रीन का इस्तेमाल आप केवल गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों के मौसम में भी कर सकते हैं। सर्दियों की धूप और हवा में ठंडक त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती है। घर से बाहर निकलने से 30 मिनट पहले अपने चेहरे और हाथों पर सनस्क्रीन लगाएं। अगर आपको लम्बे समय तक बाहर रहना है तो कुछ समय बाद दोबारा सनस्क्रीन लगाएं।

गीले दस्ताने और जुराब ना पहनें

भूलकर भी गीले दस्ताने और जुराब ना पहनें इससे त्वचा में जलन, खुजली पैदा हो जाती हैं, सिर्फ इतना ही नहीं त्वचा पर दरारें, घाव और एक्जिमा भी बढ़ जाता है।

ह्यूमिडिफायर लगाएं

सेंट्रल हीटिंग सिस्टम से पूरा दिन आपके घर और ऑफिस में गर्म हवा वातावरण में रहती है, ह्यूमिडिफायर लगाने से हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे त्वचा रूखी नहीं पड़ती। इसलिए घर में काफी सारे छोटे-छोटे हुमिफायर लगाएं, इससे हवा में नमी अच्छे से फैल जाएगी।

त्वचा को हाइड्रेटेड रखें

आपने यह बहुत बार सुना होगा की पानी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। पानी त्वचा को लम्बे समय तक जवां रखता है। यह बात एकदम सच नहीं है। पानी आपके पूरे शरीर के लिए लाभदायक होता है। जिन लोगों की त्वचा एकदम डिहाइड्रेटेड होती है उन्हें फ्लूइड्स से फायदा मिलता है। पर जिन लोगों की त्वचा सामान्य होती है उनकी त्वचा पर कभी पानी का असर नहीं दिखेगा।

अपने पैरों को ग्रीस्ड रखें

गर्मियों के मौसम में हल्की क्रीमज व लोशन आपके पैरों को बहुत खूबसूरत बना देते हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में आपको इससे अधिक स्ट्रांग उत्पाद का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे उत्पाद ढूंढे जिनमें पेट्रोलियम जेली या ग्लिसरीन हो। कुछ एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल करें जिससे डेड सेल खत्म हो सके। इससे मॉइश्चराइजर का असर त्वचा में जल्दी और अंदर तक होगा।

स्ट्रांग पील्स का इस्तेमाल ना करें

अगर आपके चेहरे की त्वचा बहुत रूखी है तो उस पर बहुत अधिक स्ट्रांग पील्स, मास्क्स या अल्कोहल बेस्ड टोनर्स या एस्ट्रीजेंट्स का इस्तेमाल ना करें। इसकी जगह आप क्लींजिंग मिल्क या किसी माइल्ड से क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें अल्कोहल ना हो या कोई ऐसा मास्क भी लगा सकते हैं, जिससे डीप हाइड्रेशन हो। किसी भी क्ले बेस्ड मास्क का इस्तेमाल ना करें, यह त्वचा में से मॉइश्चर को खींच लेती हैं।

Tags: Beauty tipsbeauty tips in hindiskinskin beautySkin CareSkin Care TipsWinter skin care
Previous Post

डायटिंग के दौरान इन बातों को न करें अनदेखा

Next Post

इनका इस्तेमाल बालों को मिलेगा फायदा

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

28/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में कुछ छूट न जाए! नोट करें पूरी लिस्ट

28/10/2026
Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Next Post
hair

इनका इस्तेमाल बालों को मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें

सिपाही की पत्नी का फंदे से लटकता शव मिला, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

25/12/2020
Dhami cabinet took 13 major decisions

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
Meerapur By-election

मीरापुर उपचुनाव: हाथ में पिस्टल लेकर पुलिस अधिकारी का VIDEO वायरल, EC ने लिया संज्ञान

20/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version