• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकवाद का हितैषी है दिल्ली से आया ‘आप’ का नमूनाः योगी

Writer D by Writer D
26/11/2022
in उत्तर प्रदेश, गुजरात, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
cm yogi

CM Yogi in gujrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गिर सोमनाथ/भावनगर/अमरेली। पीएम मोदी (PM Modi) के गृह राज्य में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की धुआंधार रैली हो रही है। शनिवार को चौथे दिन भी उन्होंने तीन जनसभाएं कीं। रैली का आगाज उन्होंने भगवान सोमनाथ के मंदिर में दर्शन व पूजन-अर्चन से किया। इसके बाद तीनों विधानसभा (सोमनाथ, गरियाधार और सावरकुंडला) में जनसभा की। योगी आदित्यनाथ को गुजरात में देखने व सुनने काफी भीड़ उमड़ रही है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने भी आस्था, पीएम की कार्यशैली, यूपी की कानून व्यवस्था, समृद्ध गुजरात के बलबूते भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वे यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर पूरी तरह से हमलावर रहे। हर रैली में गुजरात की जनता ने अपनी जमीं पर बुलडोजर बाबा की जय जयकार की और वायदा किया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहली और 5 दिसंबर को कमल का फूल खिलाएंगे।

दर्शन-पूजन से किया आगाज

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लखनऊ से सोमनाथ पहुंचे। यहां द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर में सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ से भाजपा प्रत्याशी मान सिंह भाई परमार के पक्ष में जनसभा की। यहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, फिर गुजराती भाषा में जनमानस का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि आज भारत के संविधान का दिवस है। 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ था। 26 जनवरी 1950 को भारत ने इसे अंगीकार किया। भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने व पीएम के आह्वान पर हर भारतवासी नागरिक कर्तव्यों के प्रति शपथ लेकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करेगा।

भगवान सोमनाथ का यह धाम भव्यता को प्राप्त कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विरासत को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। विरासत के सम्मान के साथ आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति देश कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है। सीएम ने भगवान सोमनाथ के मंदिर की रक्षा करते हुए शहीद हुए शूरवीर हमीर गोहिल को याद किया। आम आदमी पार्टी भी योगी आदित्यनाथ के निशाने पर रही। बोले कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी का नमूना यहां आया है, वह आतंकवाद का हितैषी है, राम मंदिर का विरोध करता है। जब भारतीय सेना पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो वह वीर जवानों से सबूत मांगता है। पाकिस्तान कहता था कि भारत के सैनिकों ने हमारी कमर तोड़ दी, फिर भी आम आदमी पार्टी को सबूत चाहिए होता है। आतंकवाद व भ्रष्टाचार इनके जींस का हिस्सा है।

भगवान सोमनाथ के चरणों में लिया गया संकल्प पूरा हो रहा

सीएम (CM Yogi) ने सरदार वल्लभ भाई पटेल व डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। कहा कि सरदार पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा व डॉ. आंबेडकर के पंच तीर्थ को पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने संवारा। पटेल जी सोमनाथ मंदिर का पुनरोद्धार करना चाहते थे, लेकिन मुस्लिम वोटबैंक के कारण कांग्रेस आस्था को कभी सम्मान नहीं देना चाहती थी। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि सोमनाथ मंदिर का पुनरोद्धार हो, लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति से यह संभव हुआ। कांग्रेस ने तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को यहां कार्यक्रम में आने से रोकने का प्रयास किया था। कांग्रेस बाबा साहेब को चुनाव हराने का भरसक प्रयास करती थी। 1990 में भगवान सोमनाथ का आशीर्वाद लेकर अयोध्या तक की रथयात्रा शुरू की गई थी। जो संकल्प भगवान सोमनाथ के चरणों में लिया गया था, भव्य राम मंदिर का निर्माण उसकी परिणीति है। लोग बोलते थे कि राम मंदिर बनेगा तो खून की नदियां बहेंगी, मैं कहता था कि मच्छर भी नहीं मरेगा।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस के संरक्षण में पेशेवर दंगाई, गुंडे व अपराधी आमजन, व्यापारियों व गरीबों का शोषण करते थे। आज उत्तर प्रदेश का बुलडोजर उनकी छाती पर चढ़ रहा है। कोरोना के दौरान लोग दिल्ली से भागकर उपचार के लिए यूपी आ रहे थे। हमने व्यवस्था दी थी। अमित भाई को निकलकर दिल्ली में अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी, जो दिल्ली नहीं संभाल पा रहे, वह गुजरात में क्या कर लेंगे।

मोदी सीएम बने तो दंगा समाप्त, पीएम बने तो आतंकी हमले

गरियाधार विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार केशू भाई नकरानी के पक्ष में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने कहा कि गुजरात की धरती महान है। यूपी में जन्मे भगवान कृष्ण कन्हैया यहां आकर द्वारकाधीश हो गए। अयोध्या के पास छपिया में जन्मे भगवान स्वामी नारायण गुजरात में आस्था के प्रतीक बनकर छा गए। दुश्मन अब भारत में निर्दोष नागरिकों को निशाना नहीं बना सकते, पहले राम मंदिर,  काशी, गांधीनगर के स्वामी नारायण मंदिर, दिल्ली, मुंबई में कभी भी हमला हो जाता था। मोदी  जब सीएम बने तो कर्फ्यू-दंगा और जब पीएम बने तो आतंकी हमले समाप्त हो गए। कांग्रेस व आप समाज को तोड़ती है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है और भाजपा का राष्ट्रवाद बिना भेदभाव सबका साथ और सबके विकास का भाव रखता है। किसी भी स्वाभिमानी को कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की तरफ नहीं जाना चाहिए। दोनों दल सत्तालोलुप हैं। इन्हें सत्ता का बंदरबांट चाहिए। इन्हें देश की सुरक्षा-समृद्धि से लेना-देना नहीं है, इसलिए आपका भी उनसे कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।

राजनीति के नमूनों को देख आनंद लीजिये, विश्वास न कीजिये

अमरेली जनपद की सावरकुंडला विधानसभा के प्रत्याशी महेश भाई कशवाला के लिए वोट मांगा। बोले कि पीएम मोदी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। हर नागरिक को अहसास कराया गया कि देश के प्रति सिर्फ अधिकार नहीं, कर्तव्य भी है। इस बार यहां कांग्रेस पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है। दोनों भाई बहन चुनाव से गायब हैं, यही उनकी हार का परिणाम है। यह सब भारतीय राजनीति के नमूने हैं। इन्हें देखकर आनंद लेना चाहिए, इन पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

Tags: cm yogieelctions 2022gujrat assembly elections 2022gujrat electionsgujrat newsSomnath templeup news
Previous Post

मेट्रो, रेल और रोड के जरिये दिल्ली से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट

Next Post

ऑटो इंडस्ट्री का हब बनेगा पश्चिमी यूपी, विदेशों में होगी सप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Auto Industry

ऑटो इंडस्ट्री का हब बनेगा पश्चिमी यूपी, विदेशों में होगी सप्लाई

यह भी पढ़ें

Illegal Arms Factory

चुनाव से पहले अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

22/04/2024
ravi shastri

गौतम गंभीर ने कहा- रोहित के बारे में विराट कोहली को देनी चाहिए थी जानकारी

03/12/2020
lalu prasad

लगातार 12वीं बार निर्विरोध लालू प्रसाद यादव बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष

09/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version