• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड : गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द होगी शुरू

Writer D by Writer D
27/11/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
cm dhami

CM Dhami met Jyotiraditya Scindia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से भेंट कर उत्तराखंड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की। प्रदेश में गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू होगी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने अनुरोध किया कि चिन्यालीसौड़ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। उड़ान योजना के अगले टेंडर में सर्वे होने के उपरांत गौचर व चिन्यालीसौड़ की हवाई सेवा शामिल की जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री (Jyotiraditya Scindia) ने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में एयर कनेक्टीविटी को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पिथौरागढ़ में पवन हंस को निर्बाध और समयबद्ध तरीके से सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को आपस में जोङने का प्रभावशाली माध्यम: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अपनी सर्वे रिपोर्ट दिसंबर माह में देनी है। मुख्यमंत्री ने पंतनगर एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के संबंध में जल्द निर्णय लिये जाने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने व विस्तारीकरण के लिए जरूरी भूमि का फिजीबिलिटी सर्वे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से किया जाना है। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में एयर कनेक्टीविटी के सभी प्रस्तावों को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाएगा।

Tags: cm dhamidelhi newsjyotiraditya scindiaNational newsUttarakhand News
Previous Post

‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को आपस में जोङने का प्रभावशाली माध्यम: सीएम धामी

Next Post

तेज रफ्तार आटो पलटने से युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार आटो पलटने से युवक की मौत

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20 वीं बैठक सम्पन्न

24/10/2024
खूब इस्तेमाल करते हैं स्मार्टफोन, क्या जानते हैं Vapour Chamber Cooling का मतलब?

लगातार इस्तेमाल करते हैं स्मार्टफोन, क्या जानते हैं Vapour Chamber Cooling का मतलब?

01/12/2025
Lakhbir Singh Landa

भारत ने लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकी, बब्बर खालसा का है सदस्य

30/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version