• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर जोर: सीएम धामी

Writer D by Writer D
28/11/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद टिहरी के थत्यूड़ के अगलाड़ के परोगी में 126 करोड़ 58 लाख रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। परोगी में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की स्वीकृति देने के साथ महोत्सव को 2 लाख रुपये का अनुदान भी दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनसभा में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम, मेले एवं महोत्सव गांवों को जोड़ने का कार्य करने के साथ ही लोक संस्कृति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन पूर्वजों द्वारा दिये गये संस्कारों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। लोक संस्कृति को बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की कांडी पंपिंग योजना पर जल्द काम होगा। प्रदेश में सरलीकरण, समाधान व निस्तारण की नीति अपनाई गई है ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो।

एलबीएस में हुए चिंतन शिविर में जनहित के कामों को प्राथमिकता से करने पर निर्णय हुआ है, जिसके लिए अधिकारी अपनी सोच व कार्यप्रणाली को सुधारेंगे। 2025 तक प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए काम कर योजनाएं बनाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। केंद्र की योजनाओं से प्रदेश का विकास आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एनएच 507 लगवाड़ा बांध प्रभावित क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग को परोगी से लिंक करते हुए खरसोन क्यारी तक जोड़ने हेतु समाधान के प्रयास किये जायेंगे।

Image

विधायक राजपुर खजान दास एवं विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि प्रदेश में सीएम धामी के नेतृत्व में विकास काम तेजी से हो रहे हैं। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने परोगी क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें लोक संस्कृति प्रेमी बताया। उन्होंने कहा कि सीएम के आने से कांडी पेयजल परियोजना के शुभारंभ से एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।

जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉलों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उपकरण, दवा एवं बीज वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, अध्यक्ष डीसीबी सुभाष रमोला, डीएम डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, अध्यक्ष अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति परोगी रणवीर सिंह सजवाण, मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह, ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता रावत, जिला पंचायत सदस्य कविता रौतेला, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiNational newstihari newsUttarakhand News
Previous Post

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब की वैन पर तलवारों से हमला, देखें Video

Next Post

‘मनीष सिसोदिया से जुड़े नंबर से परिवार को मिली धमकी’, महाठग का एक और लेटर

Writer D

Writer D

Related Posts

Cattle
उत्तर प्रदेश

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
Dog Shelter Home
उत्तर प्रदेश

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
CM Vishnudev
राजनीति

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: सीएम

06/02/2026
PM Modi
Main Slider

‘बस्तर ओलिंपिक’ बना बस्तर की नई पहचान: पीएम मोदी

06/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण

06/02/2026
Next Post
Sukesh Chandrasekhar

'मनीष सिसोदिया से जुड़े नंबर से परिवार को मिली धमकी', महाठग का एक और लेटर

यह भी पढ़ें

Sakshi Maharaj

मुस्लिमों का खत्म होना चाहिए अल्पसंख्यक दर्जा : साक्षी

19/12/2020
suhana khan

सुहाना खान ने भाई आर्यन संग शेयर की फोटो

12/11/2020
corona in India

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में आए 81 हजार से अधिक मामले

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version