• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एजेंसी जांच के नाम पर लोगों को प्रताड़ित और परेशान कर रही: सीएम भूपेश

Writer D by Writer D
28/11/2022
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर हद पार करने और राज्य में लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एजेंसी जांच के नाम पर लोगों को प्रताड़ित और परेशान कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियां अपनी सीमाएं लांघ रही हैं। हमारे पास कार्रवाई के विकल्प खुले हैं। नागरिकों की रक्षा के लिए हम कार्रवाई कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय एजेंसियों से पीड़ित लोगों से जानकारी मांगी है।

रायपुर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बहुत गलत हो रहा है। जो सीमा है, उसके बाहर जाकर काम कर रही हैं। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक किसी को मुर्गा बना रहे हैं। किसी को खाना देते हैं तो पानी नहीं देते। रात भर जगाकर रखते हैं। देर रात तक छोड़ते हैं। कई-कई रात सोने नहीं देते। रॉड से पिटाई हो रही है। किसी के कान से सुनाई नहीं देता। किसी बुजुर्ग आदमी को बैठने नहीं देते। उन बुजुर्ग को कहा गया कि खड़े रहो। उन्होंने कहा, उनको तकलीफ होती है। उनको पैरालिसिस का अटैक भी आया। यह अमानवीय कृत्य है। मैं नहीं समझता कोई सरकार अथवा न्यायालय इसकी इजाजत देगी। ये अपनी सीमाओं से बाहर जाकर कार्यवाही कर रहे हैं यह बेहद दुर्भाग्यजनक बात है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा, अपने राज्य के नागरिक को सुरक्षा देना मेरी जिम्मेदारी है। अगर कोई भी चाहे वह दूसरे राज्य का हो, सेंट्रल एजेंसी हो अपनी सीमाओं से बाहर जाकर काम करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने का भी हमको अधिकार है। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले भी सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट कर केंद्रीय एजेंसियों को चेतावनी दी थी।

ईडी ने हाल ही में खनन ट्रांसपोर्टरों से कथित जबरन वसूली से जुड़े मामले में आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel) ने रविवार को ट्वीट किया था कि अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारत सरकार को इन सब घटनाओं की जानकारी दी जाए और अवैधानिक कृत्यों पर रोक लगायी जाए।

Tags: Chattisgarh Newscm bhupesh baghelNational news
Previous Post

भारतीय संस्कृति के अनुरूप हो अटल आवासीय विद्यालयों के भवन: मुख्य सचिव

Next Post

Monkey Pox का नाम हुआ ‘एमपॉक्स’, WHO ने की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Mpox

Monkey Pox का नाम हुआ 'एमपॉक्स', WHO ने की घोषणा

यह भी पढ़ें

tulsi

तुलसी विवाह के दिन करें ये खास उपाय, शुभ फल की होगी प्राप्ति

11/11/2024
Heavy Rain

भारी बारिश से सुरमानगरी में पानी ही पानी, आठवीं आठवीं तक के स्कूल बंद

03/07/2024
Pankaj Chaudhary

जिला मुख्यालयों पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन स्थगित

13/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version