• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विशाल हत्याकांड के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। पुलिस ने थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विशाल उर्फ एकॉन रायकोटी की हत्या के आरोपितों को मुठभेड़ (Encounter) के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस की गोली लगने से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने एक दिन पहले ही आरोपितों पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने बताया कि शांति नगर वाल्मीकि बस्ती निवासी बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विशाल उर्फ एकॉन रायकोटी को बीती रविवार को मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से हत्यारे फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये हत्यारोपी की पहचान पसियापुरा निवासी बिलाल अहमद के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक विशाल के पिता की तहरीर पर बिलाल, कमालपुरी निवासी अतुल शर्मा और गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर ने हत्यारोपित बिलाल और अतुल पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगी थी।

सीओ ने बताया कि हत्यारोपित बिलाल और अतुल शर्मा भोजपुर क्षेत्र में ढेला नदी के पास होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए क्षेत्र की घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की, जिसमें बिलाल और अतुल की टांग में गोली लगी और मौके पर ही गिर गए। इस दौरान भागदौड़ में सब इंस्पेक्टर सोहनपाल सिंह सड़क पर गिरने से घायल हो गए। दोनों हत्यारोपितों को भोजपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बदमाश एवं दरोगा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायलों का हालचाल लिया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक और बिलाल के बीच पूर्व में कुछ अनबन हुई थी जिसका बदला लेने के लिए बिलाल ने यह योजना बनायी थी।

उन्होंने बताया कि विशाल के हत्या के आरोप में वादी की तहरीर पर तीन लोगों बिलाल, अतुल शर्मा और गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी थीं। पहले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम था। डीआईजी ने इसे बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया था।

Tags: Muradabad news
Previous Post

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Next Post

मोटर साइकिल सवार युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
Bus

मोटर साइकिल सवार युवक की मौत

यह भी पढ़ें

Murder

प्रेम में बाधक पति की प्रेमी संग मिल कर की हत्या

24/03/2023
संतोष गंगवार

श्रमिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : गंगवार

26/10/2020
hemp recovered

पांच लाख की लूट का खुलासा, मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरतार

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version