• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में महिलाओं को आरक्षण व धर्मांतरण पर रोक सरीखे दो ऐतिहासिक विधेयक पास

Writer D by Writer D
30/11/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Uttarakhand assembly session

Uttarakhand assembly session

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Uttarakhand Assembly Session) में बुधवार को उत्तराखंड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन और अनुपूरक बजट सत्र विधेयक सहित कई विधेयक ध्वनिमत से पास हो गए हैं। राष्ट्रगान के पश्चात विधानसभा की शीतकालीन सत्र की कार्रवाई अनिश्चित काल के स्थगित हुई।

उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 के पास होने के बाद प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून की प्रावधान हो गया है। इसके अलावा उत्तराखंड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एकबार फिर से लागू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार (Dhami Government) की यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने इन दोनों विधेयकों को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। बुधवार को विधानसभा में इन विधेयकों के पास होने से प्रदेश में इसे लागू करने की जल्द अधिसूचना जारी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां पर धर्मान्तरण जैसी चीजें हमारे लिए बहुत घातक है। इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक के लिए कठोर से कठोर कानून बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि इस कानून को पूरी दृढ़ता से प्रदेश में लागू किया जाएगा।

उत्तराखंड में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण में मातृ शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है और सरकार ने यह पहले ही तय किया था कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस प्रदेश में मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें इस क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिले। महिलाओं के लिए राज्याधीन सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था देने करने यह अधिनियम मातृ शक्ति को समर्पित है।

1- बंगाल, आगरा और आसाम सिविल न्यायालय (उत्तराखंड संशोधन एवं अनुपूरक उपबन्ध) विधेयक 2022 हुआ पास।

2- उत्तराखंड दुकान एवं स्थापन (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) संशोधन विधेयक 2022 हुआ पारित।

3- पेट्रोलियम विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक सदन में हुआ पास।

4- उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक को भी सदन में हुआ पास।

5- भारतीय स्टांप (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक को भी सदन में हुआ पारित।

6- उत्तराखंड माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक को भी सदन में हुआ पास।

7- उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध ( संशोधन ) विधेयक 2022 को भी सदन में हुआ पारित।

8 – उत्तराखंड जिला योजना समिति (संशोधन) विधेयक 2022 को सदन में हुआ पारित।

9- उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2022 सदन में हुआ पास।

10 हरिद्वार विश्वविद्यालय विधेयक 2022 को भी हुआ पारित।

11-उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास (संशोधन) विधेयक 2022 भी हुआ पारित

12-उत्तराखंड विशेष क्षेत्र (पर्यटन का नियोजित विकास और उन्नयन) (संशोधन) विधेयक 2022 भी हुआ पारित

13- महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पर लगी सदन की मुहर। ध्वनि मत से पारित हुआ विधेयक। इनके साथ कुछ और विधेयक पास हुए हैं।

Tags: dehradun newsdhami governmentNational newsuttarakhand assembly session
Previous Post

देश की अर्थव्यवस्था ने दी राहत, दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर रही 6.3 फीसदी

Next Post

योगी बताएं, मैनपुरी के विकास में भाजपा सरकार का कितना योगदान: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Hareli Festival
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

12/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा ने HIV नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की: मुख्यमंत्री नायब

12/08/2026
AK Sharma
नई दिल्ली

कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है : ए.के. शर्मा

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

योगी बताएं, मैनपुरी के विकास में भाजपा सरकार का कितना योगदान: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

शोपियां में आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकवादी

07/10/2020
Royal Enfield Himalayan 450

नये अवतार में नजर आई Royal Enfield Himalayan 450, इस दिन होगी लॉन्च

31/08/2023
वाराणसी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार Varanasi, the number of corona infected crosses 10 thousand

वाराणसी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार, 144 संक्रमित मिले

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version