• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबसे सुरक्षित उत्तर प्रदेश, बनेगा देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/12/2022
in उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बन गया है। महिलाएं, छात्राएं, व्यापारी और उद्योगपति आज यहां सुरक्षित हैं। अपराधी जेलों में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। अपराध और गुंडागर्दी का उत्तर प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। इस वजह से उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनेगा। अभी उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है।

उन्होंने कहा कि यहां के शिल्पकारों ने अपने हुनर से मुरादाबाद और प्रदेश को पूरे देश में एक नई पहचान दिलाई है। घरेलू और वैश्विक बाजार में 25000 करोड़ रुपये से अधिक का पीतल का कारोबार मुरादाबाद से होता है। यहां से बड़े पैमाने पर स्थानीय उत्पादों को एक्सपोर्ट किया जाता है। भाजपा की सरकार बनने के बाद मुरादाबाद के उद्योगों को पंख लगे गए हैं। प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो स्मार्ट सिटी और अमृत योजना समेत सभी उद्योगों में बैरियर लगे हुए थे। लेकिन साढ़े पांच साल की भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास और उद्योग के सभी रास्ते खोल दिए हैं।

CM Yogi

शहर के दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार मैदान में शुक्रवार को आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुरादाबाद में विकास तेजी से हो रहा है। आज यहां 424 करोड़ रुपए की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि मुरादाबाद के शिल्पी और कारीगर विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने में समर्थ है। मुरादाबाद को सेफ सिटी बनाया जा रहा है। हमारी सरकार एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से पूरे शहर को सीसीटीवी से लैस कर रही है। एक चौराहे पर शोहदे अगर किसी बहू बेटी के साथ कमेंट करते हैं तो अगले चौराहे पर पकड़े जाएंगे। अपराधी और अपराध करने वाला अगले चौराहे पर ही ढेर हो जाएगा या पुलिस के शिकंजे में होगा। मुरादाबाद समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा का माहौल और वातावरण बना है।

37000 गरीबों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरादाबाद में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 37000 गरीबों को सीधे लाभ मिला है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रदेश में नौ लाख ठेली वालों को ब्याज मुक्त रोजगार के लिए लोन दिलाया गया है।

शुक्रवार को मुरादाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का चेक देते हुए।

कोयले से नहीं अब सीएनजी पीएनजी से धधक रहीं पीतल नगरी की भट्ठियां

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सपा सरकार में मुरादाबाद का पीतल उद्योग बंदी के कगार पर आ गया था। कोयले की भट्ठियों की वजह से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उस पर रोक लगा दी थी। सपा सरकार ने पीतल कारोबार को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसकी वजह से कारोबार दम तोड़ रहा था।

भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने कोयले की भट्ठियों को हटाने का काम किया है।  सीएनजी और पीएनजी पहुंचाई है। अब पीएनजी से भट्ठियां चल रही है । इससे प्रदूषण से मुक्ति मिल गई है। सीएनजी से संचालित भट्ठियों की वजह से मुरादाबाद का कारोबार 14 से 15 हजार करोड रुपये के निर्यात तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश देश की पहली अर्थव्यवस्था बनेगा।

शुक्रवार को मुरादाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का चेक देते हुए।

एक ट्रिलियन होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निकाय चुनाव में विचारधारा के लोगों का करें सहयोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सुरक्षित माहौल को प्रबुद्धजनों को और सकारात्मक बनाना है। केंद्र और राज्य से आने वाली योजनाओं को बगैर बैरियर नगर निकाय तक पहुंचाना है। नगर निकाय में भी ऐसी ही विचारधारा के लोगों को लाने की जरूरत है। इससे कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को नगर निकाय पंचायतों के माध्यम से धरातल पर उतारा जा सकेगा। जनता जनार्दन का कल्याण किया जा सकेगा।

CM Yogi

उन्होंने कहा कि फरवरी में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। विश्वभर के उद्योगपति वहां शामिल होंगे, जो प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों को लगाएंगे। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था जल्द ही एक ट्रिलियन डॉलर की होगी। सुरक्षित और सकारात्मक माहौल की जिम्मेदारी प्रबुद्ध जनों की भी है। इसलिए निकाय चुनाव में अपनी भूमिका अदा कर डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल बनाएं।

Tags: cm yogiMuradabad newsup news
Previous Post

जिनकी आदत गलत हो चुकी हो, उन्हें सुधरने में समय लगता है, वक्त सबको सुधार देता है: सीएम योगी

Next Post

1.68 लाख करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव, 1.25 लाख करोड़ के एमओयू हुए फाइनल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
UP GIS

1.68 लाख करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव, 1.25 लाख करोड़ के एमओयू हुए फाइनल

यह भी पढ़ें

viral video man kicking dog

किंग कॉन्ग स्टाइल में चिंपैंजी ने लोगों को यूं सिखाया सबक

26/10/2020
Arvind Kejriwal

केजरीवाल बोले- आज रात वोटरों की उंगलियों पर लगा द जाएगी इंक, बीजेपी ने दिया ये जवाब

04/02/2025
Swatantra dev

नए कृषि कानून को लेकर किसानों को बरगला रहा है विपक्ष : स्वतंत्रदेव

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version