• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैफे में युवक की हत्या मामले को सीएम धामी ने SO को किया सस्पेंड

Writer D by Writer D
03/12/2022
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
cm dhami

CM Dhami suspended the SO in the murder of the youth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तराखंड की राजधानी के कैफे में हाथापाई के बीच एक युवक की हत्या (Murder) कर दी गई। तहसील चौक इलाके के पास बेसबॉल से युवक पर हमला कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल में युवक की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सीएम पुष्कर धामी (CM Dhami) ने मामले को संज्ञान में लेकर लखीबाग चौकी के एसओ को निलंबित कर दिया है। वहीं देहरादून पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चमोली के रहने वाले विपिन रावत नाम के युवक पर 23 नवंबर को बेसबॉल से हमला कर दिया गया। युवक अपनी फ्रेंड के साथ कैफे में गया था। इस दौरान उसकी फ्रेंड पर 2 पुरुषों और महिलाओं ने हमला कर दिया। जब युवक उसे बचाने लगा तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान जमकर हाथापाई की गई।

मारपीट में विपिन रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल हालत में उसे इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया, जहां वह कोमा में चला गया। आज इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद विपिन की दोस्त का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने घटना की आपबीती सुनाई।

विपिन रावत प्रकरण में सीएम धामी के आदेश पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

इस मामले में शुरुआत में आरोपियों को तत्काल अरेस्ट नहीं करने पर मृतक के परिजनों के साथ कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताया। इस मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने लखीबाग चौकी के एसओ को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

वहीं देहरादून पुलिस ने अब धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी के प्रयासों को सोशल मीडिया का समर्थन, टॉप ट्रेंड बना #स्वच्छयूपीसशक्त_यूपी

Next Post

इस दिग्गज फुटबॉलर के अंगों ने काम करना किया बंद, End-of-Life केयर में शिफ्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Next Post
Pele

इस दिग्गज फुटबॉलर के अंगों ने काम करना किया बंद, End-of-Life केयर में शिफ्ट

यह भी पढ़ें

Tata Sierra Launch: एडवांस फीचर्स के साथ नए अवतार में लॉन्च हुई सिएरा, Creta-Seltos को देगी टक्कर!

Tata Sierra लॉन्च: एडवांस फीचर्स के साथ Creta-Seltos को चुनौती

25/11/2025
जम्मू कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल 4G mobile internet service

जम्मू कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

06/02/2021
शत्रुघ्न सिन्हा

पत्नी का बर्थडे भूलने पर क्या होता है? शत्रुघ्न ने कपिल के शो पर बताया अंजाम

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version