• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या, जंगल में मिला शव

Writer D by Writer D
08/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। बल्दीराय में खेत की रखवाली करने गई महिला ग्राम पंचायत सदस्य की बीती रात धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को जंगल से महिला का शव बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया गया है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बल्दीराय थानाक्षेत्र के पूरे गंगा पांडे मजरे महुली गांव निवासी शिवलाल की पत्नी सुमन (53) क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ समूह भी चलाती थी। मंगलवार को ब्लॉक से लौटी तो पति शिवलाल व पुत्र दिनेश निमंत्रण में गए हुए थे। उसका मोबाइल डिस्चार्ज था उसने मोबाइल बहू को पकड़ाया और खुद खेत की रखवाली के लिए निकल गई। घंटों जब वह वहां से नहीं लौटी तो बहू ने पति को फोन पर इसकी जानकारी दी।

पुत्र दिनेश ने बताया कि हम लोग वहां से जल्दी लौटकर आए। पापा खेत गए,वह नहीं मिली। फिर हम और पापा जब गांव के दस लोगों को लेकर तलाश किया तो जंगल में मां का शव मिला है। उसने बताया कि जमीनी विवाद चल रहा था, इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना की सूचना होने के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा , एडिशनल एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बल्दीराय रमेश, थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेन्द्र बहादुर सिंह, पारा चौकी इंचार्ज शेखर सोनकर मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी ने बताया कि पति कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: sultanpur news
Previous Post

हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Next Post

कोचिंग छात्रा को पिकअप ने रौंदा, मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Road Accident

कोचिंग छात्रा को पिकअप ने रौंदा, मौत

यह भी पढ़ें

गृह विभाग ने पूरे प्रदेश से मिले 19705 प्रकरणों में से 19139 प्रकरण को किया निस्तारित

16/06/2021
CUET PG

CUET UG फेज 6 एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

22/08/2022
Ram

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर

24/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version