• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लेडी सिंघम बनेंगी दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में हुईं एक्ट्रेस की एंट्री

Writer D by Writer D
08/12/2022
in मनोरंजन
0
Deepika Padukone

Deepika Padukone

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉप यूनिवर्स में अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की भी एंट्री हो गई है. दीपिका रोहित की अगली फिल्म सिंघम अगैन लेडी सिंघम बन विलेन से टक्कर लेती नज़र आएंगी. ये पहला मौका होगा कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में किसी महिला पुलिस की एंट्री होगी. बता दें कि सिंघम अगैन सिंघम फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म होगी.

सिंघम अगैन में पहले की दो फिल्मों की तरह ही अजय देवगन लीज रोल में नज़र आएंगे. लेकिन बड़ी डेवलपमेंट ये है कि फिल्म में अजय के साथ साथ दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम के तौर पर नज़र आएंगी. यानी पहली बार अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देने वाली हैं. हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि सिंघम अगैन की शूटिंग अजय देवगन फिल्म भोला की शूटिंग खत्म होने के बाद शुरू कर देंगे.

सर्कस के गाने के लॉन्च के दौरान एलान

दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रही हैं इसका एलान खुद गुरुवार को रोहित शेट्टी ने किया. मुंबई में सर्कस फिल्म के गाने करंट लगा रे की लॉन्चिंग के दौरान रोहित शेट्टी ने इस खबर की पुष्टि की. इस दौरान रोहित शेट्टी ने कहा कि हमेशा मुझसे ये सवाल पूछा जाता है कि मैं लेडी पुलिस अफसर पर फिल्म कब करूंगा. तो मैं ये कहना चाहूंगा कि जल्द ही कॉप यूनिवर्स की सिंघम रिलीज़ होने वाली है और इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी.

दीपिका (Deepika Padukone) ने क्या कहा?

दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी ज्यादा एक्ससाइटेड हैं. उनका कहना है रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने उन्हें एक आइकॉनिक किरदार दिया है और उनके साथ वो हमेशा से काम करना चाहती हैं. आपको बता दें, चेन्नई एक्सप्रेस के बाद रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण दूसरी बार फिल्म पर काम करने वाले हैं. चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था.

उर्फी ने फेस पर नकाब लगाकर पहनी ऐसी ड्रेस, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

आज जब रोहित शेट्टी को ये पूछा गया कि क्या उनकी ये फिल्म गोलमाल का प्रीक्वेल होगी? इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, “ये कहानी वहां से शुरू होगी, जिस अनाथालय से गोलमाल के 5 लोग थे. सर्कस का हीरो भी उसी अनाथालय से है. अब ये कहानी आगे किस तरह से बढ़ेगी इसकी जानकारी फिल्म में मिलेगी.”

Tags: bollywood gossipsdeepika padukonerohit shetty
Previous Post

उर्फी ने फेस पर नकाब लगाकर पहनी ऐसी ड्रेस, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Next Post

सुशांत को भुलाकर रिया चक्रवर्ती ने चुना नया पार्टनर, जानें किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Next Post
Rhea Chakraborty

सुशांत को भुलाकर रिया चक्रवर्ती ने चुना नया पार्टनर, जानें किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें

सुशांत केस : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कंगना बोलीं- ‘मानवता की जीत हुई’

19/08/2020
Abu Azmi

‘…. तीन दिन का समय है’, सपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

27/06/2023
moisturizer

ठंड में ऐसे चुने मॉइश्चराइजर, फेस करेगा ग्लो

03/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version