• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
08/12/2022
in Main Slider, चुनाव 2022, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

Gujarat created history by giving majority to BJP: PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ऐतिहासिक बहुमत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया। गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है। उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है। आज युवाओं ने जब भाजपा को भारी संख्या में वोट दिया है तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है। गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है। संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों के विशाल समूह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा पर भी बल देती है और व्यवस्था को भी सबल बनाते रहती हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके ही अपनी रणनीति बनाती है और सफल भी होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज जहां भी पहुंची है ऐसे ही नहीं पहुंची है। जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए परिवार के परिवार खपते रहे,तब जाकर ये दल बना है, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं। भाजपा के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया। देश का मतदाता आज इतना जागरूक है कि वह अपना हित और अहित जानता है। देश का मतदाता जानता है कि शॉर्टकट की राजनीति का कितना बड़ा नुकसान देश को उठाना होगा। कोई संशय नही कि देश समृद्ध होगा तो सबकी समृद्धि तय है।

मोदी (PM Modi) ने कहा कि वे जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हैं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। इसके लिए उन्होंने गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। मोदी ने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7प्रतिशत के अंतर से सरकार बदली है।

पीएम की नीतियों के प्रति जनता के स्नेह की अभिव्यक्ति है बीजेपी की जीत: सीएम योगी

उपचुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश कर रहा है। भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है। भाजपा को मिला जनसमर्थन भारत के युवाओं की ‘युवा सोच’ का प्रकटीकरण है। यह जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है। लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है। लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जनादेश में एक और संदेश है और वो यह कि समाज के बीच दूरियां बढ़ाकर, राष्ट्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी करके, जो राजनीतिक दल तत्कालिक लाभ लेने के फिराक में रहते हैं, उन्हें देश की जनता, देश की युवा पीढ़ी देख भी रही हैं और समझ भी रही हैं।

इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात में मिले प्रचंड बहुमत के लिए राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में ‘राज’ भले ही बदल गया हो, लेकिन ‘रिवाज’ भी बदल गया क्योंकि शीर्ष दो दलों के वोट शेयर में 1 प्रतिशत से भी कम का अंतर था।

नड्डा ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में 52.5प्रतिशत वोट और 157 सीट हासिल की। तो वहीं कांग्रेस 41.4प्रतिशत से घटकर 27.3प्रतिशत प्रतिशत पर आ गई है। वंशवाद, परिवारवाद,अकर्मण्य नेता व गैर जिम्मेदारना विपक्ष के कारण कांग्रेस की ये हालत हुई है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और देश की जनता की सेवा की है उसका परिणाम हमें इस प्रचंड जीत में दिखाई देता है।

Tags: delhi newsElection 2022election resultsgujarat assembly electiongujarat election resultsHP ElectionNational newspm modi
Previous Post

सुंदरकांड पाठ में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Next Post

मैनपुरी की जीत नेताजी को समर्पित: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

मैनपुरी की जीत नेताजी को समर्पित: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Terrorist Hardeep Singh Nijjar

खालिस्तान आतंकी की गोली मारकर हत्या, भारत की वांटेड लिस्ट में था शामिल

19/06/2023
Army helicopter crashes

सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवानों की मौत, दो लापता

18/04/2021
LIVE TV show

LIVE टीवी शो में दो नेताओं के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

29/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version