• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाखूनों से नहीं छूट रहा डाई का दाग, इन उपायों से बनेगा काम आसान

Writer D by Writer D
06/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Nails
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कोई त्यौहार आता हैं तो महिलाएं हाथों या बालों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं और इसी के साथ ही बालों में डाई यानी हेयर कलर का भी इस्तेमाल करती हैं। यह उनके लुक में निखार लाने का काम करते हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी हटने पर त्वचा और नाखूनों (Nails) पर हेयर कलर या मेहंदी के दाग लग जाते हैं। महिलाओं को यह शिकायत रहती हैं कि एक समय के बाद भी मेहंदी या डाई के दाग नाखूनों (Nails)से नहीं छूट पाते हैं जो भद्दा लगने लगते हैं। अब इस छोटे से काम के लिए पार्लर जाना महिलाएं उचित नहीं समझती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो आपके इस काम को आसान बनाएंगे और नाखूनों (Nails) से हेयर कलर और मेहंदी के दाग हटाने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

गर्म पानी का इस्तेमाल

मेहंदी के दाग हटाने के लिए एक और तरीका गर्म पानी का इस्तेमाल करना है। इसके लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। मेहंदी के दाग लगे नाखूनों (Nails) को 20 मिनट के लिए पानी में डुबोएं और इससे दाग-धब्बे नर्म हो जाएंगे और मेहंदी निकलने में भी मदद मिलेगी। अब जिद्दी डाई से छुटकारा पाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें।

नींबू का इस्तेमाल

नींबू में मौजूद ब्लीचिंग गुण आपके नाखून पर पड़े हेयर कलर और मेहंदी के जिद्दी दाग हटा सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच नमक, 1 नींबू का रस और 2-3 बूंदें गुलाब जल की मिलाएं। अब इसके बाद तैयार मिश्रण को कॉटन या उंगलियों से रगड़ते हुए नाखूनों पर लगाएं। आप इससे 2 मिनट तक मसाज करके कुछ देर लगा रहने दें। उसके बाद पानी से धोकर इसपर नारियल तेल लगाएं और अच्छा रिजल्ट पाने के लिए दिन में 2 बार ऐसा करें।

नमक का इस्तेमाल

नमक के इस्तेमाल से नाखूनों पर लगे जिद्दी दागों को दूर किया जा सकता है। जी हां, नमक के अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं जो नाखूनों पर लगे निशानों को दूर करने में आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में आप एक चम्मच में नमक लें और उसमें पानी की कुछ बूंदे मिलाएं। पानी की बूंदों के अलावा आप नींबू के रस में मिला सकते हैं। अब बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ समय बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से जिद्दी दागों से राहत मिल सकती है।

नारियल तेल का इस्तेमाल

अगर आप नाखूनों पर पड़े मेहंदी व हेयर कलर के दागों से परेशान हैं तो इसे छुड़वाने के लिए नारियल तेल लगा सकती हैं। इसके लिए तेल को गुनगुना करके इसे नाखूनों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से हाथ धो लें। इससे आपके नाखून साफ तो होंगे कि साथ ही इनमे मजबूती आएगी। आप चाहे तो बालों पर मेहंदी व कलर लगाने से पहले ही नाखूनों पर नारियल तेल लगा सकती हैं। इससे आपके नेल्स पर इसका रंग नहीं चढ़ेगा।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बेकिंग सोडे के अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से मेहंदी और हेयर कलर के जिद्दी दागों को दूर किया जा सकता है। आप एक चम्मच में बेकिंग सोडा और पानी को मिक्स करें और बने मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं। 15 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें। इसके बाद नाखूनों पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से जल्दी निशानों से जल्द राहत मिल सकती है।

जैतून के तेल का इस्तेमाल

नाखूनों से मेहंदी हटाने के लिए एक और आसान ट्रिक है। इसके लिए आपको दो सामग्रियों जैतून का तेल और नमक के मिश्रण की जरूरत होगी। एक छोटी कटोरी में दो बड़े चम्मच जैतून का तेल और नमक मिलाएं। इन्हें समान रूप से मिलाएं। इसके बाद एक रुई लें और घोल को अपने नाखूनों पर धीरे से रगड़ें।

चीनी का इस्तेमाल

चीनी के इस्तेमाल से भी नाखूनों पर लगे जिद्दी दागों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप एक कटोरी में चीनी और नींबू के रस को अच्छे से मिक्स करें और स्क्रब के रूप में नाखूनों पर लगाएं। हल्के हल्के हाथों से स्क्रब करने के बाद नाखून को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से नाखूनों के जिद्दी दागों से राहत मिल सकती है।

Tags: beautyBeauty tipshenna or dye stains not leaving the nail
Previous Post

अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएगा ये उबटन

Next Post

इन टिप्स से अपने गार्डन को कीड़ों से बचाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
Termites

इन टिप्स से अपने गार्डन को कीड़ों से बचाएं

यह भी पढ़ें

mohan bhagwat

 महज शादी के लिए धर्म बदलकर गलती कर रहे है हिन्दू : भागवत

11/10/2021
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल में एडमिट, 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लास्टी

15/03/2024
up b.ed

यूपी बीएड काउंसलिंग में स्नातक अंतिम वर्ष की मार्कशीट अनिवार्य

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version