• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन उपायों से घर में बजेगी शहनाई

Writer D by Writer D
13/09/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Marriage

Marriage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शादियों (Marriages) का सीजन जारी हैं जहां आने वाले दिनों में कई लोग परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। ऐसे में उन लोगों को तकलीफ होती हैं जिनकी शादी सही समय पर ना हो पा रही हो। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी संतान की शादी (Marriage) समय से हो जाए, लेकिन यह सौभाग्य सभी के साथ नहीं होता है। कई बार कुंडली में ग्रहों के कारण दोष उत्पन्न हो जाता है, जिससे विवाह में परेशानी आती है। ऐसे में ज्योतिष आपकी मदद कर सकता हैं जहां बताए गए कुछ उपायों की मदद से शादी में आ रही समस्या खत्म हो जाती है और शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो आपके विवाह Marriage) में आने वाली हर अड़चन को दूर कर देंगे।

शिव-पार्वती की पूजा करें

विवाह के इच्छुक युवक-युवतियां हर रोज मंदिर जाकर शिव-पार्वती की पूजा करें, ऐसा करने से विवाह में हो रही देरी के ग्रह दूर होते हैं। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर ही पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विवाह में आ रही अड़चन दूर होती है।

हनुमान जी की पूजा करें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुण्डली में मंगलिक दोष होने पर शादी में बाधा आती है। मंगलिक दोष के कारण आने वाली बाधा को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी को गेहूं के आटे एवं गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं और रामायण के बालकांड का पाठ करें।

बरगद के पेड़ की परिक्रमा

यदि किसी युवक या युवती के विवाह में बाधा आ रही है तो उसे शीघ्र विवाह के लिए प्रत्येक गुरुवार और पूर्णिमा के दिन बरगद के पेड़ की कम से कम 108 परिक्रमा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ यदि संभव हो तो बरगद, पीपल और केले के पेड़ को जल देकर उनका आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।

छह मुखी रुद्राक्ष करें धारण

विवाह संबंधित हर समस्या के लिए छह मुखी रुद्राक्ष सबसे श्रेयस्कर माना गया है। छह मुखी रुद्राक्ष को भगवान कार्तिकेय का स्वरूप कहा जाता है और इसके धारण से सभी समस्याएं खत्म होती है। यह काम, क्रोध, लोह, मोह आदि पर नियंत्रण के लिए भी उत्तम माना जाता है।

हल्दी डालकर स्नान

जिस लड़की के विवाह में समस्या आ रही है, उसे गुरुवार के दिन पानी में पिसी हुई हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। इस दिन कन्या को पीले वस्त्र पहन कर सभी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा विधि विधान से करना चाहिए। बृहस्पति देव को पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, पीला फल, पीले फूल, और केला चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

ओपल रत्न करें धारण

घर में जल्द से जल्द मंगल कार्य शुरू हो जाएं इसके लिए आप ओपल रत्न धारण करें। इस रत्न के धारण करने से विवाह की समस्याएं खत्म होती हैं और जिनको लव मैरिज करनी हो, उनके लिए भी यह रत्न काफी कारगर सिद्ध होगा। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और शुक्र को प्रेम व विवाह का ग्रह माना गया है। इससे विवाह के योग अतिशीघ्र बनने लगते हैं।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindimarriage remedies
Previous Post

बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, दाम्पत्य जीवन में आ जाएगी दरार

Next Post

इस करवा चौथ पर करें ये खास उपाय, घर में होगी धन की बरसात

Writer D

Writer D

Related Posts

Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Surya Dev
धर्म

17 अगस्त से बदलेंगे इन राशियों के सितारे, सूर्य देंगे बड़ा लाभ

14/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर क्यों होती है 8 नागों की पूजा? जानें खास महत्व

14/08/2026
Clock
Main Slider

घर में न रखें ऐसी घड़ी, वरना हो सकता है बड़ा अनर्थ

14/08/2026
Money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

14/08/2026
Next Post
Karwa Chauth

इस करवा चौथ पर करें ये खास उपाय, घर में होगी धन की बरसात

यह भी पढ़ें

Rape

मासूम के साथ रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

25/11/2020

केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : सिंधिया

08/10/2021
Ganesh

मेनगेट पर लगाएंबप्पा की तस्वीर, हर परेशानी घर से होगी दूर

14/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version