• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्किन के लिए संजीवनी बूटी है ये दूध, सोने से पहले लगाएं

Writer D by Writer D
21/03/2026
in फैशन/शैली
0
Poisonous Milk

Poisonous Milk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दूध (Milk) को हमारी अच्छी सेहत का राज माना जाता हैं जिसे एक संपूर्ण आहार कहा गया है। इसमें विटामिन, बायोटिन, लैक्टिक एसिड, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन जहां सेहत के लिए लाभकारी हैं वहीँ यह स्किन के लिए भी फलदायी माना जाता हैं। जी हां, कच्चा दूध स्किन के लिए अमृत साबित होता हैं जिसे स्किन पर लगाने से आपको निखरी और चमकदार त्वचा मिलती हैं। कच्चा दूध (Raw Milk) स्किन के लिए कई काम करते हुए आपको धब्बों और निशानों से छुटकारा दिलाता है। रात में सोने से पहले इसे स्किन पर अप्लाई करना उचित रहता हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध किस तरह आपकी स्किन के लिए काम करता हैं। आइये जानें…


स्किन टोनर के लिए फायदेमंद

स्किन टोनर के लिए के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई लोग कच्चे दूध का इस्तेमाल करते है। कच्चा दूध स्किन को गहराई से हाइड्रेट कर जवां और चमकदार में मदद कर सकता है। जिसका इस्तेमाल स्किन को साफ करने वाले टोनर के रूप में किया जाता है।

एक्सफोलिएट में मददगार

कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है। दूध में मौजूद यह तत्व आपकी त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। रात में कच्चा दूध लगाकर सोने से सुबह स्किन काफी साफ दिखाई देती है। दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड मार्केट में मिलने वाले स्क्रब से कहीं बेहतर है।


ड्राई स्किन को करता है मॉइश्चराइज

अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है तो कच्चे दूध को लगाने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है। ये स्किन पर नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। जिससे त्वचा साफ होकर चमकने लगती है। कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के लिए एक चम्मच कच्चा दूध लेकर उसमे एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला लें। फिर इस घोल को चेहरे पर कॉटन बॉल की मदद से लगाकर छोड़़ दें। जब ये हल्का सा सूखने लगे तो कॉटन बॉल की मदद से साफ कर लें। ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। कच्चा दूथ क्लींजिंग का प्राकृतिक स्त्रोत है।

त्वचा को चमकदार बनाता है

कच्चा दूध आपको सुंदर चमकदार त्वचा देता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करके स्किन को ड्रायनेस से बचाता है। यदि आप रातभर चेहरे पर दूध का उपयोग करती हैं, तो दूसरे दिन आपकी त्वचा में चमक भरी रहेगी। इसे आप एक फेस मास्क के तौर पर भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में कच्चा दूध लेकर उसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाना है। फिर धीरे-धीरे इसकी मसाज करनी है। ध्यान रहे कि अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो फुल क्रीम वाला कच्चा दूध चेहरे पर न लगाएं। इसकी जगह आप टोन्ड मिल्क यूज कर सकते हैं।


स्किन को मुलायम बनाने में फायदेमंद

स्किन को मुलायम बनाने के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर रोज कच्चा दूध लगाने से स्किन की ड्राइनेस खत्म होती है। जिसकी वजह से त्वचा ग्लोइंग और मुलायम होने लगती है। इसके लिए आप कच्चा ठंडा दूध को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

झुर्रियों से दिलाए निजात

कच्चे दूध में विटामिन ए और बी की अच्छी खासी मात्रा होती है। जिसकी वजह से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद मिलती है। वहीं कच्चे दूध की मदद से कोलेजन का भी निर्माण होता है। जिससे बढ़ती उम्र में चेहरे पर आने वाली डलनेस और रूखेपन को ये दूर कर निखार लाने में मदद करता है।

मुंहासे दूर करता हैं

चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर सोने से स्किन ऑयली नहीं होती, जिससे पिंपल्स की परेशानी नहीं पैदा होती। यदि आप इसमें थोड़ा-सा नमक मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं तो आपके मुंहासे भी कम हो जाते हैं।

Tags: beauty benefits of raw milkbeauty hacksBeauty tips
Previous Post

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री

Next Post

बालों की सभी समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये शैम्पू

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Art
फैशन/शैली

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

16/07/2026
Tame Hair Flyaways
फैशन/शैली

स्टाइलिश हेयर स्टाइल के लिए ट्राई करें ये तरीके

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Next Post
Hair Wash

बालों की सभी समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये शैम्पू

यह भी पढ़ें

Navneet Sehgal

IAS नवनीत सहगल आज होंगे रिटायर, तीनों सरकारों में रहे है सबसे भरोसेमंद अफसर

31/07/2023
IPL 2020

IPL 2020 : दिल्ली दूसरे स्थान पर, बेंगलुरु ने भी किया क्वालीफाई

02/11/2020
Missing

अचानक गायब हो गए 10 आदिवासी बच्चे, इस राज्य में मचा हड़कंप

07/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version