• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, सपा MLA इरफान सोलंकी ने लिखकर दिया था- डॉ. रिजवान भारतीय हैं

Writer D by Writer D
11/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Rizwan

Rizwan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने चार बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया है। ये चारों भारतीय बनकर कानपुर में छिपे थे। इतना ही नहीं, इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट और आधार कार्ड भी बनवा लिया था। पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान ने अपने लेटर पैड पर लिखकर दिया था कि डॉ. रिजवान (Rizwan) भारतीय हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने रविवार को बताया कि बांग्लादेश निवासी रिजवान (Rizwan) की शादी कानपुर के मूलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली हिना से हुई थी। शादी के बाद सभी बांग्लादेश में रहने लगे और वहां पर ही इन दोनों की संताने भी हुईं। सभी ने वहां की नागरिकता भी ली।

वर्ष 2016 में रिजवान परिवार के साथ भारत आ गया और भारतीय दूतावास को बगैर सूचना दिए कानपुर में किराए के मकान में रहने लगा। एक नहीं तीन-तीन भारतीय फर्जी आधार कार्ड अपने और परिवार के सदस्यों के बना लिए। राशन कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर बच्चों के स्कूल में दाखिले भी करा दिए। रिजवान ने विधायक इरफान सोलंकी व क्षेत्रीय पार्षद मन्नू रहमान से कानपुर का होने का प्रमाण पत्र भी ले लिया। इस बीच रिजवान ने पाकिस्तान मलेशिया थाईलैंड और बांग्लादेश की कई यात्राएं की।

गिरफ्तारी के दौरान संदिग्ध बांग्लादेशी के पास से 14 लाख भारतीय मुद्रा, एक हजार डालर और बड़ी मात्रा में बांग्लादेशी मुद्रा बरामद की है। रिजवान के ससुर खालिद, पत्नी हिना, बेटी रुखसार को गिरफ्तार करते एक नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि रिजवान की गतिविधियों को देखकर जांच की जा रही है कि वह बांग्लादेश के लिए जासूसी तो नहीं कर रहा था जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

विधायक इरफान और पार्षद मन्नू ने दी थी शरण

जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया, जांच के दौरान सामने आया है कि डॉ. रिजवान के फर्जीवाड़ा करने में विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान की अहम भूमिका निभाई है। दोनों ने अपने-अपने लेटर पैड पर लिखकर दिया था कि डॉ. रिजवान भारतीय है। इसी आधार पर उनका आधार कार्ड और फिर सभी दस्तावेज बन गए थे। पुलिस इस मामले में अब विधायक और पार्षद को भी आरोपी बना सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: bangladeshiirfan solankikanpur newsRizwan
Previous Post

विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा: सीएम योगी

Next Post

गेझा गांव की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

गेझा गांव की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

यह भी पढ़ें

केंद्र सरकार की जीएसटी की भरपाई की बाध्यता उधार लेने का दबाव

01/08/2020
Okra Water

ओव्यूलेशन को बूस्ट अप करने के लिए पिए भिंडी का पानी

25/04/2026
Ragi Halwa

नाश्ते में बनाएं ये बेहतरीन सुपरफूड, दिनभर रहेंगे एक्टिव

09/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version