• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBI ने इनकम टैक्स के 9 अफसरों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
13/12/2022
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
CBI

CBI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी ने नागपुर में आयकर विभाग के 9 अफसरों को गिरफ्तार किया है। इन अफसरों पर आरोप है कि उन्होंने साल 2012-14 में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में अपनी जगह डमी उम्मीदवारों को बैठाया था। इस मामले में 2018 में केस दर्ज किया गया था। 4 साल बाद जांच में पुख्ता सबूत पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, CBI की एसीबी ब्रांच ने नागपुर में 6 मार्च 2018 को केस दर्ज किया था। इसमें आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी, 416, 417, 420, 464, 465, 468, 471, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) आर/डब्ल्यू 13(1)(डी)  के तहत कार्रवाई की थी। आरोपियों में रिंकी यादव, आशुलिपिक (ग्रेड-II), सरिता, अनिल कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार और धर्मेंद्र कुमार का नाम था। आरोप था कि ये लोग कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ष 2012-14 में आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। इन लोगों ने परीक्षाओं में बैठने के लिए डमी उम्मीदवारों की व्यवस्था की और कर्मचारी चयन आयोग को गुमराह कर दिया। आरोपियों का आयकर विभाग में MTS और आशुलिपिक के पद के लिए चयन हुआ था।

मामला सामने आया तो जांच शुरू की गई। इन उम्मीदवारों की हैंडराइटिंग, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान वाले पेपर और अन्य भर्ती कागजों का फॉरेंसिक एनालिसिस किया गया। जांच में पाया गया कि 12 में से 9 उम्मीदवार रिंकी यादव, अनिल कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार और मनीष कुमार एसएससी एग्जाम में शामिल नहीं हुए थे। इन परीक्षाओं में उनकी ओर से डमी अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

16 दिसंबर तक हिरासत में भेजा गया

अब इस मामले में नागपुर में CBI की एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को फर्जी उम्मीदवारों को बैठाने के आरोप में आयकर विभाग के सभी 9 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 16 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags: cbiMaharastra newsMumbai Newsnasik news
Previous Post

भाजपा सरकार में सिर्फ विज्ञापनों में है कानून व्यवस्था: अखिलेश यादव

Next Post

कल से हर घंटे आसमान से होगी 120 उल्कापिंडों की बारिश, ऐसे देखें आसमानी आतिशबाजी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Mann Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब कैबिनेट का फैसला: अब निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस

05/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनीस्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री

05/08/2026
Chattisgarh Cabinet Meeting
छत्तीसगढ़

मंत्रिपरिषद की बैठक: छग एआई मिशन काे मंजूरी, 500 करोड़ हाेंगे खर्च

05/08/2026
Next Post
Geminid Meteorites

कल से हर घंटे आसमान से होगी 120 उल्कापिंडों की बारिश, ऐसे देखें आसमानी आतिशबाजी

यह भी पढ़ें

शोपियां फर्जी मुठभेड़ Shopian fake encounter

शोपियां फर्जी मुठभेड़ : सेना ने अधिकारियों के खिलाफ एकत्र किए सुबूत

25/12/2020
Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

23/10/2024
Manipur Violence

Manipur Violence: कुकी महिलाओं से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, खेत में ले जाकर गैंगरेप

19/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version