• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गांवों में भी सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर रही सरकार

Writer D by Writer D
14/12/2022
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, गोरखपुर
0
CCTV

CCTV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। विकास और खुशहाली की अनिवार्य शर्त मजबूत कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) काफी गंभीर है। यही वजह है कि अब यह सरकार राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं। लगातार मजबूत किए जा रहे सुरक्षा तंत्र के लिहाज से न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुकम्मल ध्यान दिया जा रहा है। देहात के इलाकों में पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त रखने में पंचायती राज विभाग भी अपने स्तर पर योगदान दे रहा है। पंचायती राज विभाग की मॉनिटरिंग में गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगवाए गए उच्च क्षमता वाले 151 सीसी (CCTV) कैमरे पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैँ।

पुलिस प्रशासन की तरफ से ऑपरेशन त्रिनेत्र चला कर व्यापारियों व जन सहयोग से भी बड़ी तादाद में सीसी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। शहर के साथ कस्बाई व देहात क्षेत्र के कारोबारी भी इस पहल में भागीदारी कर रहे हैं। इस व्यवस्था को और मजबूत करने में सहयोगी की भूमिका में पंचायती राज विभाग भी आया है।

जिला पंचायती राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर के मुताबिक गोरखपुर में पहले चरण में विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में 307 स्थानों पर सीसी (CCTV) कैमरे लगवाने के लक्ष्य निर्धारित है। ये कैमरे ग्राम पंचायत निधि से लगवाए जा रहे हैं। अब तक 151 स्थानों पर सीसी कैमरे लगा भी दिए गए हैं। हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल कहती है कि ‘‘अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, वारदातों का खुलासा करने में सीसी कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका किसी से छिपी नहीं है। अब तो अधिकांश घटनाओं का पर्दाफाश सीसी टीवी फुटेज से ही हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विजुअल सर्विलांस की पहुंच गांव देहात में कर सुरक्षित वातारण मुहैय्या कराने पर जोर दे रहे हैं।’’

किस ब्लॉक के कितने ग्राम पंचायतों में लगे सीसी कैमरे (CCTV)

जिले में ग्राम पंचायतों के स्तर पर सर्वाधिक 17 सीसी कैमरे बेलघाट ब्लॉक क्षेत्र में लगाए गए हैं। बेलघाट के अलावा पहले चरण में कौड़ीराम ब्लॉक में 15, बड़हलगंज ब्लॉक में 15, भटहट में 12, गोला में 12, कैम्पियरगंज में 12, भरोहिया में 11, ब्रहपुर में 10, पिपरौली में 8, चरगांवा में 7, पाली में 7, सरदार नगर में 6, पिपरौली में 5, सहजनवा में 5, उरूवा में 4, जंगल कौड़िया में 3 तथा बांसगांव ब्लॉक के 2 ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी कैमरे लग चुके हैं। बेलघाट के एक ही ग्राम पंचायत बारीगांव ने 8 स्थानों पर कैमरे लगवा दिए हैं। इसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरीगंज में 6 तथा गोला ब्लॉक के भर्रोह ग्राम पंचायत में भी 6 स्थानों को सीसी कैमरे के दायरे में ला दिया गया है।

बोले पंचायतीराज अधिकारी

हिमांशु शेखर ठाकुर, पंचायत राज अधिकारी का कहना है कि सीसी कैमरे लगवाने के लिए प्रधानों से निरंतर संवाद कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही पहले चरण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

Tags: up newsYogi News
Previous Post

मुख्तार अंसारी के करीबी रफीक पर कसा शिकंजा, डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

Next Post

किसानो को धोखा दे रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath
Main Slider

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Mathura police Encounter
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
A bus full of labourers fell into a canal in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी

07/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

किसानो को धोखा दे रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Cyber Attack

दुनियाभर में 16 अरब से ज्यादा पासवर्ड लीक, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

07/07/2025
Shardiya Navratri

इस दिन से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्‍थापना का शुभ मुहूर्त

30/09/2023
Leopard

स्कूल में घुसा खूंखार तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version