• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झुर्रियों पर अपनाएं ये टिप्स, हो जाएंगी छूमंतर

Writer D by Writer D
21/09/2025
in फैशन/शैली
0
Eyes

Eyes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती हैं उसका असर आपकी त्वचा पर दिखने लगता हैं, खासतौर से आंखों के आसपास की त्वचा पर झुर्रियां (Wrinkles) पड़ने लगती हैं। एक उम्र के बाद यह होना आम बात हैं, लेकिन कम उम्र में ही ये होने लगे तो चिंता सताने लगती हैं। आंखों के इर्दगिर्द झुर्रियां सिर्फ उम्र बढ़ने की वजह से नहीं दिखतीं, बल्कि इसके कई अन्य कारण भी होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये गलतियां आपके दैनिक जीवन से जुड़ी हुई होती हैं। इन गलतियों के बारे में जानकर सुधार करने की जरूरत हैं ताकि आंखों के आसपास भी पड़ने लगी झुर्रियां (Wrinkles) को दूर करते हुए चेहरे का आकर्षण बढ़ाया जा सकें। आइये जानते हैं उन गलतियों के बारे में…

थकान और नींद की कमी

अगर रात में पर्याप्त नींद नहीं ली गई या बहुत दिनों से कुछ ज्यादा ही काम कर रहे हैं तो इसकी थकान की वजह से चेहरे की छोटी-छोटी नसें डार्क होने लगती हैं और आंखों के नीचें पर्पल ब्लू सर्कल नजर आने लगता है।

आंखों के आसपास स्क्रब का प्रयोग न करें

आंखों को सुंदर और आकर्षित दिखाने के लिए हम उसपर काफी मेकअप करते हैं। जिसमें आईशैडो, मस्कारा, आईलाइनर शामिल होते हैं। ये मेकअप ज्यादातर वाटरप्रूफ होते हैं, जो जल्दी नहीं छूटते। आंखों के आसपास की स्किन काफी नाजुक होती है। इसलिए उसे भूलकर भी रगड़े नहीं। कभी भी आंखों के आसपास स्क्रब न लगाएं। इसके बजाय आप एक अच्छे क्लींजर को चुनें जो आयल बेस हो।

आंखों की स्किन को बार-बार रगड़ना

आंखों में झुर्रियां आंखों की स्किन को रगड़ने की वजह से भी होती हैं। आप चेहरे से मेकअप हटाते समय या फिर चेहरे पर स्क्रब करते समय आंखों को रगड़ती हैं तो इस आदत को फौरन बदल लीजिए वरना झुर्रियां बढ़ती जाएंगी। आंखों को रगड़ने से आंखों की कैपिलरी टूट जाती हैं जिससे आंखों के पास की स्किन ढीली होने लगती है।

आई क्रीम का प्रयोग जरूर करें

अगर आप आई-मेकअप को हटाने के बाद आइक्रीम को इग्नोर कर रही हैं, तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती में से एक है। एंटी एजिंग के लिए आई-क्रीम बेहद जरूरी होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पूरे शरीर की स्किन के मुकाबले आँखों के इर्द गिर्द की स्किन सबसे ज्यादा पतली और संवेदनशील होती है। अगर इसमें कोई क्षति होती है तो आंखें बूढ़ी नजर आती हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आई क्रीम लगाने की सलाह दी जाती है।

अगर लगा रही हैं गलत आईक्रीम

हर एक इंसान की आँखों की स्किन अलग होती है। आपको अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से आई क्रीम का चुनाव करना चाहिए, न कि कोई भी आई क्रीम का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। आपको कैसे सही आई क्रीम का चुनाव करना है चलिए जान लेते हैं। आँखों के इर्द गिर्द महीन रेखाएं या झुर्रियां हो रही हैं तो ऐसी आई क्रीम लगाएं, जिसमें रेटिनॉल की अच्छी मात्रा हो। इससे झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। ज्यादा आई मेकअप से डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है। आपको इसके लिए ऐसे आइक्रीम की जरूरत होती है, जिसमें विटामिन सी के साथ ऐसे तत्व हों, जो इस समस्या को कम करने में मदद करें। इससे आँखों की सूजन से छुटकारा मिलता है

कंसीलर लगाते समय न करें ऐसी गलतियां

केमिकल-युक्त कंसीलर का इस्तेमाल करने से आंखों के पास झुर्रियां दिखती हैं। घटिया कंसीलर आंखों की स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। खराब कंसीलर फाइन लाइन्स का कारण भी बनता है। फाइन लाइन को दूर करने के लिए मेकअप के दौरान अच्छे ब्रांड का कंसीलर इस्तेमाल करें।

फेशियल टोनिंग डिवाइस जरूरी

आँखों के आसपास महीन रेखाएं या झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए, फेशियल टोनिंग डिवाइस का इस्तेमाल काफी प्रभावी हो सकता है। पांच मिनट के डिवाइस के इस्तेमाल से आँखों के आसपास की स्किन में कसावट आ सकती है। इसके रिजल्ट काफी अच्छे हैं।

आईब्रोज को करती हैं नजरअंदाज

मोटी घनी और काली आईब्रो एक अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है। उम्र जैसे जैसे बढ़ती है, वैसे-वैसे इसका असर आइब्रोज पर दिखने लगता है। वो पतली और भद्दी दिखने लगती हैं। मेकअप से आप इन्हें छिपा तो सकती हैं, लेकिन इसका परमानेंट इलाज नहीं है। आप उन्हें बिलकुल भी अनदेखा न करें।

Tags: beauty hacksBeauty tips
Previous Post

लम्बे समय तक कर्ल रहेंगे आपके बाल, बस फॉलो करें ये टिप्स

Next Post

चेहरे पर लगाए ये फेस पैक, निखर जाएगी स्किन

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

26/04/2026
Smelly Shoes
फैशन/शैली

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

26/04/2026
Vegetables
फैशन/शैली

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

26/04/2026
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

26/04/2026
Bakery Style Fan
Main Slider

घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी

26/04/2026
Next Post
De Tan

चेहरे पर लगाए ये फेस पैक, निखर जाएगी स्किन

यह भी पढ़ें

money

जानिए क्या है 7th Pay Commission Matrix, वेतनमान ऐसे होता है निर्धारित

10/12/2020
Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक में लगी आग, बीच बाजार धूं-धूं कर जलने लगी

15/08/2023
beaten

प्रेम प्रसंग मामले में दलित युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा 

10/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version