• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत से लटकता मिला सिपाही का शव

Writer D by Writer D
16/12/2022
in उत्तर प्रदेश, महाराजगंज
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महराजगंज। जिले के बृजमनगंज थाने में तैनात एक सिपाही का शव बंद कमरे में मिला है। वह किराए के मकान में रहता था। उसका शव छत में लगी कुंडी से लटकता (Hanging) मिला। शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। गुरुवार की सुबह हुई इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा कोमल मिश्रा के मुताबिक नंदलाल सिंह नाम का सिपाही (25 वर्ष) मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अपडडिया हरिपार गांव का निवासी था। वर्ष 2020 में यह कांस्टेबल पद पर पहली नियुक्ति पर बृजमनगंज थाने में तैनात था। पुलिस के मुताबिक कंस्टेबल नंदलाल सिंह अपने एक साथी सिपाही सत्येंद्र राजभर के साथ कस्बे के फरेंदा रोड पर किराए के मकान में रहता था।

पुलिस का कहना है कि बुधवार की रात में नंदलाल सिंह को उसी किराये के मकान में देखा गया था। रात में उसने ड्यूटी की और लगभग 2:30 बजे अपने आवास पर आकर सो गया। लेकिन जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को आशंका हुई। देर होने पर लोगों ने उसे आवाज देकर जगाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। फिर, मकान मालिक ने इसकी सूचना थाने को दी। बृजमनगंज थाना प्रभारी के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन मौत के कारणों के बारे में तथ्यों को ढूंढा जा रहा है।

गुरुवार दोपहर बाद घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने निरीक्षण किया और पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि इनके पास दो मोबाइल बरामद हुए हैं। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतल भी मिली है। फॉरेंसिक जांच और पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना का वास्तविक तथ्यों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Tags: Maharajganj news
Previous Post

तेज धमाके के साथ मकान की छत गिरी, महिला की मौत

Next Post

पेट्रोल पम्प पर हुई फायरिंग, दो लोग हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post
Firing

पेट्रोल पम्प पर हुई फायरिंग, दो लोग हिरासत में

यह भी पढ़ें

Roadways Buses

अब और सुरक्षित व सुलभ होंगी यूपी रोडवेज की बसें

13/03/2024
Ramnami

न मंदिर, न मूर्ति, रामनाम ही है अवतार, रामनाम ही ले जाएगा भवसागर पार

25/01/2025
Dead Bodies

अर्धनिर्मित मकान में लटकता मिला कारोबारी का शव

05/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version