• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब अतुल माहेश्वरी मार्ग के नाम से जाना जाएगी क्लाइव रोड

Writer D by Writer D
15/12/2022
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Atul Maheshwari Marg

Atul Maheshwari Marg

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। जिले के सिविल लाइंस में क्लाइव रोड (Clive Road) का नामकरण अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी (Atul Maheshwari Marg) के नाम पर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी इस मार्ग के नए नामकरण वाले स्टील फ्रेमिंग रेडियम बोर्ड का अनावरण किया। कार्यक्रम में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी सहित शहर के तमाम व्यापारी नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन के बाद अनावरण किया।

महापौर ने कहा कि अमर उजाला को नया स्वरूप देने वाले अतुल माहेश्वरी (Atul Maheshwari) के नाम पर नामकरण होने से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। अतुल माहेश्वरी ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। अमर उजाला की ओर से सिविल लाइन में लगने वाला कॉर्निवाल अपने आप में एक अनोखा आयोजन है। समाचार पत्र लोगों को जगाने का कार्य कर रहा है। अमर उजाला ने शहर में घर-घर में पैठ बना ली है। उन्होंने शहर की जनता से आग्रह किया कि अब इस मार्ग का नाम अपने बातचीत और व्यहार में भी लाएं। इसको अब इसी नए नाम से पुकारा जाए। जब भी लोगों को यहां का लोकेशन दें या लैंडमार्क का उल्लेख करें तो इसी नाम को बताएं।

विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी इस सड़क का नाम अतुल माहेश्वरी मार्ग (Atul Maheshwari Marg) करने पर प्रसन्नता जताई। कहा कि अतुल माहेश्वरी के द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए मार्ग पर चलकर अमर उजाला ऊंचाइयों को छू रहा है।

Clive Road Will Now Be Called Atul Maheshwari Marg Mayor Abhilasha Gupta  Unveiled - प्रयागराज : क्लाइव रोड अब कहलाएगा अतुल माहेश्वरी मार्ग, महापौर  ने किया अनावरण - Amar Ujala Hindi News Live

नगर निगम की नामकरण समिति की ओर से क्लाइव रोड का नाम बदलकर अतुल माहेश्वरी मार्ग करने का प्रस्ताव सदन पटल पर रखा गया था जिसे सदन में चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। नगर निगम के अभियंताओं की टीम ने सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक तिराहे से कानपुर रोड से लिंक इस मार्ग के नए नामकरण का स्टील फ्रेमिंग बोर्ड बुधवार की शाम को ही नगर निगम ने लगवा दिया था।

सीएम योगी से राकेश मित्तल ने की भेंट, यूपी में निवेश करेगा भारती समूह

बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में इस मार्ग का लोकार्पण किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दोपहर करीब ढाई बजे अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। शहर के व्यापारी विजय अरोरा, सुशील खरबंदा, योगेंद्र गोयल, पार्षद मुकुंद तिवारी, भोला तिवारी, अखिलेश तिवारी, मनोज मिश्र, आकाश सोनकर, कुसुमलता गुप्ता, अनिल सिंह उर्फ बबलू फनटाइम, शिक्षाविद्, चिकित्सकों के अलावा, रंगकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता इस लोकार्पण समारोह के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन जाने माने कवि श्लेष गौतम ने किया।

Tags: amar ujalaAtul Maheshwari Margclive roadPrayagraj News
Previous Post

सूर्य उपासना के पर्व उत्तरायणी पर सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाएं लांच की जाएंगी

Next Post

1991 में 10 सिखों की एंकाउंटर में की थी हत्या, 43 दोषी पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
1991 fake encounter case

1991 में 10 सिखों की एंकाउंटर में की थी हत्या, 43 दोषी पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा

यह भी पढ़ें

JEE Counseling

 इंजीनियरिंग से ज्यादा अब गणित की ओर छात्रों की हो रही रुचि

18/10/2020
Apple iPhone

दुनियाभर में इन स्मार्टफोन का जलवा, टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट

25/02/2021

वायरल बुखार-डेंगू का जिले में कहर जारी, अस्पतालों में नहीं बची जगह

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version