• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Apple iPhone बनाने वाली कंपनी का जॉब ऑफर, सैलरी के साथ मिलेंगी फैसिलिटी भी

Writer D by Writer D
16/12/2022
in शिक्षा
0
Apple iPhone

Apple iPhone

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉन्ट्रैक्ट पर ऐप्पल आईफोन (Apple iPhone) बनाने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने इंडिया में अपने तमिलनाडु प्लांट के विस्तार का प्लान बना लिया है। इससे ढेर सारी नई नौकरियां (New Jobs in Market) पैदा होने की संभावना है। पर क्या आप जानते हैं कि फॉक्सकॉन अपने इस प्लांट पर काम करने वाले लोगों को सिर्फ नौकरी की पेशकश नहीं करेगा, बल्कि कई ऐसी फैसलिटी (Facilities with jobs) भी देगा, जो हर एम्प्लॉई की जरूरत होती है।

तमिलनाडु स्थित फॉक्सकॉन के प्लांट में अभी करीब 15,000 लोग काम करते हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। वहीं आने वाले 18 महीनों में कंपनी में काम करने वालों की संख्या 70,000 तक हो सकती है।

60,000 वर्कर के लिए बन रहा हॉस्टल

ईटी की खबर के मुताबिक फॉक्सकॉन अपने प्लांट के पास ही बड़े हॉस्टल ब्लॉक बना रही है। इसका मकसद करीब 60,000 वर्कर को प्लांट के नजदीक ही रहने की सुविधा देना है। 20 एकड़ के प्लॉट पर होस्टल ब्लॅाक्स का निर्माण तेजी से चल रहा है। हॉस्टल निर्माण की जानकारी रखने वाले कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि लगभग 10 महीनों में 20,000 बेड का हॉस्टल तैयार हो जाएगा।

पहले कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक कॉरिडोर में तमिलनाडु स्टेट इंडस्ट्री प्रमोशन कॉरपोरेशन जो 20,000 बेड का हॉस्टल बना रहा है, उसकी 75 प्रतिशत कैपेसिटी लेने का प्लान बनाया था। पर ये उसके प्लांट से थोड़ी देर है, इसलिए उसने अब प्लांट के नजदीक ही हॉस्टल ब्लॉक बनाना तय किया है।

हॉस्टल में मिलेंगी ये फैसिलिटी भी

कंपनी अपने कर्मचारियों को प्लांट के नजदीक सिर्फ रहने की सुविधा नहीं देगी। बल्कि उन्हें यहां पर खाने-पीने और दवाओं की सुविधा भी दी जाएगी। इन सभी का प्रबंधन कंपनी के हाथ में होगा। कंपनी इसी तरह की सुविधाएं चीन में अपनी फैक्टरी के वर्कर्स को देती है।

रेलवे में नौकरी करने का ख्वाब होगा पूरा, 2422 पदों पर निकली वैकेंसी

हॉस्टल ब्लॉक बनाने की ये नीति भारत के लिए नई है। हालांकि भारत सरकार इसके लिए नीतिगत बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार की कोशिश है कि श्रम मंत्रालय के साथ मिलकर 40,000 से लेकर 1 लाख लोगों तक लोगों को रोजगार देने वाली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को इस तरह के हॉस्टल बनाने के लिए नियम तय किए जाएं।

इंडिया में बनने लगा Apple iPhone 14

भारत में आईफोन की बढ़ती डिमांड को पूरा करने और यहां से होने वाला निर्यात बढ़ने की वजह से कंपनी अपना प्रोडक्शन तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी की भारतीय इकाई Foxconn Hon Hai ने श्रीपेरंबुदूर के इलेक्ट्रॉनिक कॉरिडोर स्थित अपने प्लांट में Apple iPhone 14 भी बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में प्रोडक्शन बढ़ने के साथ नई नौकरियां पैदा होने की संभावना बढ़ी है।

Tags: Apple iPhoneApple iPhone job
Previous Post

रेलवे में नौकरी करने का ख्वाब होगा पूरा, 2422 पदों पर निकली वैकेंसी

Next Post

ISRO में असिस्टेंट राजभाषा के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

किसी भी विद्यार्थी की आर्थिक स्थिति पढ़ाई में बाधा न बने : मुख्यमंत्री

21/06/2025
UP B.Ed result declared
Main Slider

यूपी बीएड जेईई परीक्षा का रिजल्ट घोषित, सूरज पटेल बने टॉपर

17/06/2025
UP Police Recruitment
Main Slider

पुलिस भर्ती परीक्षा: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मिली थी एंट्री

14/06/2025
NEET UG
Main Slider

NTA ने जारी किया नीट यूजी 2025 रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरबोर्ड

14/06/2025
Smart class rooms
उत्तर प्रदेश

यूपी के नगरीय स्कूलों के स्मार्ट क्लास रूम ला रहे हैं शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति

13/06/2025
Next Post
ISRO

ISRO में असिस्टेंट राजभाषा के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

यह भी पढ़ें

भाजपा मंत्री का किसानों ने किया विरोध, ट्रैक्टर से तोड़े बैरिकेड

10/07/2021
Tractor-trolley fell

वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत

21/08/2022
Dia Mirza

दीया मिर्जा : मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिए, सालों से बनाए गए करियर को पहुंच रहा नुकसान

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version