• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Twitter ने Koo का अकाउंट किया सस्पेंड, मस्क पर भड़के को-फाउंडर

Writer D by Writer D
17/12/2022
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Twitter

Twitter-koo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Twitter ने भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo का एक अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर हैंडल @kooeminence, जिसे यूजर्स की क्वेरी के लिए स्थापित किया गया था, शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया। इससे पहले ट्विटर ने न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और वॉशिंगटन पोस्ट सहित कई प्रमुख ग्लोबल जर्नलिस्ट के अकाउंट्स को सस्पेंड किया था।

Koo के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा, ‘हमें पता नहीं है कि हैंडल क्यों सस्पेंड किया गया है। कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।’ उन्होंने एक ट्वीट भी किया ‘ट्विटर पर कू के एक हैंडल को बैन कर दिया गया है। किस लिए?! क्योंकि हम ट्विटर से कॉम्पिटिशन करते हैं? इसलिए? मास्टोडन भी आज ब्लॉक कर दिया गया। ये कैसी फ्री स्पीच और हम किस दुनिया में जी रहे हैं? यहां क्या हो रहा है @elonmusk?’

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट है ‘Koo’

पिछले महीने कंपनी के को फाउंडर मयंक बिद्वतका ने बताया था कि कू अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। इसके यूजर्स की संख्या 5 करोड़ (50 मिलियन) के पार निकल गई है।

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल कू ऐप भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, कनाडा, नाइजीरिया, यूएई, अल्जीरिया, नेपाल और ईरान सहित 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। कू 10 भाषाओं में उपलब्ध है।

मार्च 2020 में Koo हुआ था लॉन्च

कू को मार्च 2020 में देशी माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया था। कू को इसे बेंगलुरु की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। ऐप को भारत के ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने डिजाइन किया है।

यूक्रेन पर मिसाइलों की बरसात, 297 दिन में रूस ने किया अबतक का सबसे बड़ा हमला

Twitter टॉप पर

दुनिया में ट्विटर के 22 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। अमेरिका में 7.6 करोड़ और भारत में इसके 2.3 करोड़ यूजर्स है। दुनियाभर में हर रोज करीब 50 करोड़ ट्वीट किए जाते हैं। ट्विटर को जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने इसकी स्थापना की थी।

Tags: elon muskkooTechnologytwitter
Previous Post

यूक्रेन पर मिसाइलों की बरसात, 297 दिन में रूस ने किया अबतक का सबसे बड़ा हमला

Next Post

SSC CHSL रिजल्ट घोषित, ssc.nic.in पर करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Surya Grahan
Main Slider

आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम

12/08/2026
Kheer
Main Slider

सावन के व्रत में खाएं इन चीजों से बनी खीर

12/08/2026
Jewelery
Main Slider

मानसून में इन तरीको से रखें आभूषणों का ख्याल

12/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
Next Post
UGC-NET

SSC CHSL रिजल्ट घोषित, ssc.nic.in पर करें चेक

यह भी पढ़ें

Lord Vishnu

गुरुवार को ना करें कोई गलती, वरना सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश

08/08/2024
sexual problem

पुरुषों की इस समस्या से निजात दिलाएंगे ये उपाय

11/03/2023
up board result

इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

20/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version