• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता के भाई की मौत मामले में दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। भाजपा नेता के भाई की मौत मामले में बिठूर थाने की पुलिस ने शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन भाई की मौत के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज करके आननफानन में दो लोगों को पकड़ा है।

बिठूर थाना क्षेत्र के मकसूदाबाद निवासी टिंकू पासवान भाजपा अनुसूचित मोर्चा बिठूर के जिला मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को वह अपने भाई संजू, रवि, अभिषेक समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ बिठूर टिकरा गांव के शुक्ला पैलेस में एक शादी समारोह में गए थे। परिवार के सभी लोग शादी समारोह से लौटने के लिए गेस्ट हाउस के बाहर खड़े थे। इस दौरान दूल्हे पक्ष से तातियागंज चौबेपुर निवासी राजू पासवान और विनोद पासवान ने 10 से अधिक लोगों के साथ हमला कर दिया। हमले के दौरान लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि संजू पासवान, रवि समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रवि और संजू के सिर पर लोहे की रॉड से हमला करने के चलते दोनों का आईसीयू में उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। जबकि संजू की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी है।

भाजपा नेता के भाई की मौत के बाद जागी पुलिस

मारपीट के गंभीर रूप से घायल रवि की मौत होने के बाद पुलिस ने आननफानन में हत्या का मुकदमा दर्ज करके दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। रवि की मौत की खबर सुनते ही परिवार और गांव के सैकड़ों लोग एकजुट हो गए। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिठूर थाने पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करने के साथ ही सड़क जाम करने का प्रयास किया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि बिठूर पुलिस ने जानलेवा हमले के बाद भी मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिससे आरोपितों की गिरफ्तारी नही की थी, अब मौत के बाद पुलिस ने आननफानन में हत्या का मुकदमा दर्ज करके दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

कुल्हाड़ी से की पत्नी की निर्मम हत्या, पति फरार

Next Post

पूर्व आईपीएस की पत्नी को मिले धमकी भरे मैसेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने संवारा, आप पश्चाताप कर रामलला के दर्शन करिए: मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Massive fire breaks out in Lucknow's cold storage
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण, दमकल की 25 गाड़ियां मौके ओर मौजूद आग

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Next Post
Nutan Thakur

पूर्व आईपीएस की पत्नी को मिले धमकी भरे मैसेज

यह भी पढ़ें

कृषि सुधार विधेयक के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों से बचें किसान : मौर्य

21/09/2020
inflation

थोक महंगाई दर पहुंची नौ महीने के उच्चतम स्तर पर

14/12/2020
Molestation

शोहदों ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, हालत गंभीर; सीएम योगी ने लिया एक्शन

11/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version