• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलवंत सिंह के परिवार से मिलेंगे अखिलेश यादव, पुलिस कस्टडी में युवक की हुई थी मौत

Writer D by Writer D
18/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को कानपुर देहात में बलवंत सिंह (Balwant Singh) के परिजनों से मिलने जाएंगे। उसके बाद कानपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) से मिलने कानपुर शहर जाएंगे। कानपुर में वह जेल में विधायक और उनके भाई से मुलाकात करके एक कार्यकर्ता के घर जाएंगे वहां से लखनऊ लौट जाएंगे।

बता दें कि पुलिस कस्टडी में मारे गए बलवंत सिंह (Balwabt Singh) की पत्नी शालिनी सिंह ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पत्र लिखा था। पत्र लिखकर उन्होंने अखिलेश को कानपुर आने की गुहार लगाई थी। जिस वजह से अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे का प्रोग्राम बनाया। पत्र में शालिनी ने लिखा आपसे हाथ जोड़कर न्याय दिलाने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि मेरे पति को पुलिस हिरासत में बड़ी बेहरैमी के साथ मार दिया गया। मृतक की पत्नी ने अखिलेश यादव को घर आने का भी निमंत्रण दिया।

बलवंत सिंह के शरीर पर पाए गए 22 चोटों के निशान

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में लूट के शक में उठाए गए व्यापारी बलवंत सिंह की पुलिस कस्टडी में मौत का मौत हो गई थी। मृतक बलवंत सिंह के शरीर पर सिर से लेकर पैर तक 22 से ज्यादा चोट के निशान पाए गए। उसके शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं था, जहां पर चोट के निशान नहीं पाए गए। हाथ बांधकर पीटने से कलाइयों में घाव के निशान मिले। दरअसल, 6 दिसंबर की रात में मृतक बलवंत सिंह के चाचा चंद्रभान सिंह के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर तमंचे के बल पर उनसे रुपए की लूट की थी।

चंद्रभान ने लूट का मुकदमा शिवली थाने में दर्ज कराया था। पुलिस उसकी जांच कर रही थी। जांच में पुलिस ने गांव के 3 लोगों को उठाया था। इनसे पूछताछ में पुलिस ने बलवंत का नाम सामने आने की जानकारी दी थी। इसके बाद बलवंत को पुलिस ने उठाया। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि बलवंत जब खुद चलकर थाने आया तो उसके सीने में दर्द होने लगा, इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस स्टेशन पर हुआ आतंकी हमला, 4 जवानों की मौत

वहीं मृतक बलवंत के परिजनों का आरोप था कि बलवंत गांव के ही राम राठौर के साथ अपनी पिकप गाड़ी से 12 दिसंबर को चोकर लेने रनिया गया हुआ था, तभी उसको पुलिस टीम ने उठा लिया और रनिया थाने ले जाकर इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई और दो दिन से राम राठौर भी गायब था। एसपी सुनीति ने बलवंत की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही तो परिजनों ने हंगामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम से बाहर निकाल कर शरीर पर चोट के निशान को देखा तो भड़क गए।

पुलिस कस्टडी में ही हुई बलवंत की मौत

परिजनों ने पुलिस हिरासत में मौत का आरोप लगाया और शव का पोस्टमार्टम कानपुर नगर में कराने की मांग की थी। 13 दिसंबर की रात में शव का पोस्टमार्टम जब कानपुर में हुआ तो परिजनों का आरोप सच साबित हुआ। बलवंत के शरीर पर 22 से अधिक चोटों के निशान मिले। मृतक के दोनों हाथों की कलाइयों पर निशान, पैर के तलवों से लेकर घुटनों तक, कमर के नीचे और पीठ पर लाठियों के निशान मिले। डॉक्टरों मे चर्चा थी कि मृतक की तड़प तड़प कर मौत हुई है।

Tags: akhilesh yadavbalwant singhDeath in police custodykanpur newsup news
Previous Post

पुलिस स्टेशन पर हुआ आतंकी हमला, 4 जवानों की मौत

Next Post

TRF ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी, कहा- जल्द सबको बनाएंगे निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
terrorist

TRF ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी, कहा- जल्द सबको बनाएंगे निशाना

यह भी पढ़ें

AK Sharma

मेधावी छात्र विकसित भारत संकल्प के बनेंगे सारथी: एके शर्मा

21/04/2024
Winter

हर मौसम में निखार रहेगा बरकरार, इन बातों का रखें ध्यान

10/02/2026
Chardham Yatra

धामी की मुस्तैदी से जल्द आपदा से उबरेगा उत्तराखंड, फिर गुलजार होगा चारधाम यात्रा मार्ग

06/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version