• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनचाहे बालों से पाएं निजात, आजमाए ये तरीके

Writer D by Writer D
11/07/2026
in फैशन/शैली
0
Unwanted Facial Hair

Unwanted Facial Hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेहरे की सुंदरता हर लड़की की चाहत होती हैं जिसपर चमक पाने के लिए लड़कियां कई जतन करती हैं। लेकिन इस चाहत पर पानी फेरने का काम करते हैं अनचाहे बाल (Unwanted Facial Hair) जो निखार में कमी लाते हैं। हार्मोन की अधिकता के कारण चेहरे पर बाल आना स्वाभाविक क्रिया है। चेहरे के इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां पार्लर का रूख करती हैं जो कि खर्चीला उपाय हैं। लेकिन आप चाहें तो घर बैठे कुछ आसान तरीकों की मदद से पार्लर जाए बिना चेहरे के अनचाहे बालों (Unwanted Facial Hair) से छुटकारा पा सकते हैं। ये घरेलू उपाय चेहरे के बालों (Unwanted Facial Hair) को तो हटाने में सक्षम होंगे ही, साथ ही आपके चेहरे पर बालों की ग्रोथ भी कम होगी। आइये जानते है इन आसान तरीकों के बारे में…

चीनी और नींबू

चीनी और नींबू का पेस्ट भी अनचाहे बालों को हटाने में मददगार है। इसके लिए आप दो चम्मच चीनी और दो चम्मच नींबू के रस को मिलाकर गर्म करें। पांच मिनट तक गर्म करने के बाद इसको ठंडा होने दें। फिर जहां से चेहरे के बाल हटाने है वहां अप्लाई करिये। 15 मिनट तक लगा रहने दें। गुनगुनें पानी की मदद से हटायें। नींबू चीनी के पेस्ट की मदद से चेहरे के हैवी बाल भी हटा सकते है।

पपीता और हल्दी

पपीते में पपैन नामक एक एंजाइम होता है, जो चेहरे के बालों (Unwanted Facial Hair) को हटाने में मदद करने के लिए जाना जाता है, और हल्दी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाती है। पपीते के टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन्हें एक साथ मैश करके पेस्ट बना लें, फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और केवल उन्हीं जगहों पर लगाएं जहां अनचाहे बाल उग आए हैं। 15-20 मिनट के लिए इन्हें लगा रहने दें। कुछ मिनट के लिए मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। सप्ताह में दो बार चेहरे के बाल हटाने के लिए इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल करें।

दही, बेसन और गुलाब जल

दही स्किन के लिए फायदेमंद है यह तो सबको पता है इसमें बहुत से ऐसे विटामिन्स होते है जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा के रूखेपन को दूर करने के साथ ही स्किन को मुलायम बनाये रखता है। गुलाब जल टोनर का काम करता है। बेसन भी चेहरे के बाल हटाने में सहायक है। बेसन को चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए पुराने समय से ही इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक कटोरी में दो या तीन चम्मच बेसन लें। इसमें दो चम्मच ताज़ा दही मिक्स करिये। एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाइये। अब इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगायें। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी की सहायता से हटायें। इसके लगातार प्रयोग से आपके चेहरे के बालों की समस्या दूर हो जायेगी।

जिलेटिन और दूध

चेहरे के बालों को हटाने के घरेलू उपचार के रूप जिलेटिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिलेटिन और दूध से बना मास्क भी चेहरे के घने बालों को हटाने में कारगर होता है। 3 बड़े चम्मच दूध, एक चम्मच बिना जिलेटिन पाउडर, और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। इसे 15-20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे कुछ मिनट सूखने के बाद हटा दें।

बेसन और मसूर दाल

इसके लिए आप मसूर दाल का पेस्ट या फिर मसूर दाल का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती है। एक चम्मच मसूर दाल पेस्ट में एक चम्मच बेसन मिलाये। अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर अप्लाई करिये। आप नींबू की जगह कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती है। इस पेस्ट को 20-30 मिनट के लिए फेस पर लगायें। सूखने के बाद हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए छुड़ाए। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से आप चेहरे के बालों से आसानी से छुटकारा पा सकती है।

Tags: beauty hacksBeauty tipsbeauty tips in hinditry these easy methodswant to get rid of unwanted facial hair without going to the parlour
Previous Post

इसका पानी सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानें कब करें सेवन

Next Post

दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन, ट्राई करें ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Halshasthi Vrat
Main Slider

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले ले आएं ये पौधे, घर में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

01/09/2026
Janmashtami
धर्म

कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, इस तरह घर पर करें कन्हैया की पूजा

01/09/2026
Tomato Chaat
Main Slider

घर पर बैठे- बैठे ले बनारस की चटपटी टमाटर चाट का स्वाद

01/09/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Next Post
Dark Underarms

दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन, ट्राई करें ये टिप्स

यह भी पढ़ें

Chandan Mitra passed away

पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

02/09/2021
इग्लैंड को दिया 225 रनों का मुश्किल लक्ष्य

भारत निर्णायक मुकाबला जीता तो इंग्लैंड के विजय रथ पर लगा देगा ब्रेक

19/03/2021
sushant singh with father

सुशांत के पिता केके सिंह दिल की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version