• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोरों ने सर्राफ की दुकान से पार किये लाखों के जेवरात

Writer D by Writer D
20/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
steal

Steal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट।  जिले के व्यस्ततम करवी क्षेत्र में चाेरों ने एक आभूषण प्रतिष्ठान में सेंध लगाकर आठ लाख रूपये के जेवरात और 25 हजार रूपये की नगदी पर हाथ साफ (Stole) कर दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मुख्य डाकघर के सामने स्थित सरजू आभूषण मंदिर के मालिक विनोद सोनी उर्फ लाला ने पुलिस को दर्ज करायी गयी तहरीर में कहा कि वह शहर के बाहर गया था। सोमवार को दुकान के पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि दुकान की दूसरी मंजिल के बाहर का दरवाजा टूटा है। जानकारी होते ही उनके परिजन दुकान पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में दुकान के अंदर पहुंचे तो देखा कि ऊपरी मंजिल के बीच के चार दरवाजे टूटे हैं। शोकेस काउंटर में रखे लगभग दस किलो चांदी व 50 ग्राम सोने के आभूषण गायब हैं। 25 हजार रुपये की नगदी भी गायब है। सीसीटीवी कैमरे का सीडीआर गायब है। दुकान के अंदर रखे बड़े लॉकर को तोडने का प्रयास किया गया लेकिन खुल नहीं पाया।

शहर के मध्य बडी चोरी की जानकारी होते ही अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ हर्ष पांडेय व कोतवाल एके मिश्रा डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ टीम के साथ पहुंचे। दो घंटे की जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि चोर दुकान के बगल के घरों से चढ़े और बाहरी हिस्से की जाली तोडकर दरवाजा तोडा। इसके बाद नीचे आने के दौरान तीन और दरवाजे तोडे तब काउंटर के पास पहुंचे और लाखों की चोरी करके इसी रास्ते से भाग निकले।

दुकान मालिक के भाई रामविशाल सोनी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।

Tags: Chitrakoot news
Previous Post

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Next Post

20 दिसंबर राशिफल: इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने संवारा, आप पश्चाताप कर रामलला के दर्शन करिए: मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Massive fire breaks out in Lucknow's cold storage
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण, दमकल की 25 गाड़ियां मौके ओर मौजूद आग

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Next Post
Horoscope

20 दिसंबर राशिफल: इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन

यह भी पढ़ें

Roads Sinking

सीवर डालने में लापरवाही के कारण धंस रहीं लखनऊ की नई सड़कें, ठेकेदार पर FIR के निर्देश

15/07/2023
loot

सीएम के कार्यक्रम के बाद व्यापारी से लूटे पांच लाख

23/05/2023

“बुलडोजर बाबा” के बाद एमपी में “बुलडोजर मामा”

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version