• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KGMU के डॉक्टरों का कमाल, धड़ से अलग हुए हाथ को जोड़कर युवक की लौटाई मुस्कान

Writer D by Writer D
20/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
KGMU

KGMU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। KGMU के डॉक्टरों ने 14 वर्षीय किशोर का धड़ से अलग हुआ हाथ दोबारा जोड़ने में सफलता पाई है। किशोर का हाथ 21 नवंबर को तेल निकालने वाली मशीन में फंसकर शरीर से अलग हो गया था। केजीएमयू में सर्जरी के बाद अब वह अपना हाथ हिला-डुला पा रहा है। सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

KGMU के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि अमेठी निवासी शिवांश यादव को 21 नवंबर की रात 10 बजे ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। उसका दाहिना हाथ मशीन में फंसकर कट गया था। स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर घरवाले उसका हाथ बर्फ में लपेटकर लेकर आए थे। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डाक्टरों की टीम ने तुरंत ही मरीज तथा उसके कटे हाथ की बारीकी से जांच की। इसके बाद जरूरी जांचों के बाद तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया।

करीब सात घंटे की जटिल सर्जरी के बाद हाथ को जोड़ दिया गया। हाथ कटने से काफी मात्रा में खून बह जाने के कारण मरीज को तीन यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। सर्जरी में विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार के साथ ही डॉ. संध्या पांडेय, डॉ. किरन सिलवाल, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. प्रेमराज, डॉ. चिंता काव्या, डॉ. प्राची, डॉ. महविश खान, डॉ. रोहित, डॉ. कार्तिकेय शामिल रहे।

हाथ या अंगुली कटने पर क्या करें

  1. कटकर अलग हुए भाग को साफ कपड़े में लपेटकर तुरंत बर्फीले पानी में डालें।
  2. शरीर से लगे जख्मी हिस्से पर साफ कपड़ा बांध दें या ड्रेसिंग कर दें।
  3. बिना देरी किए ऐसे अस्पताल जाएं, जहां रीप्लांट की सुविधा हो।
  4. कटे अंग को जोड़ने का गोल्डन पीरियड 6-8 घंटे का होता है। इसलिए देरी न करें।
Tags: KGMULucknow News
Previous Post

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स भी तेजी से लुढ़का

Next Post

IBPS SO प्री का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
IBPS SO Pre

IBPS SO प्री का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

खुफिया एजेंसी ने जारी किया अलर्ट LAC

एलएसी पर चीन भारतीय सेना की करा रहा जासूसी, खुफिया एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

23/01/2021

Shah Rukh Khan, Lakhimpur हिंसा और Ayodhya ki Ramleela पर क्या बोले Raza Murad

11/10/2021
Murder

पुरानी रंजिश को लेकर फावड़ा मार कर युवक की हत्या

23/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version