• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक फोन पर दूर होंगी गन्ना किसानों की मुश्किलें

Writer D by Writer D
20/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sugarcane

Sugarcane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गन्ना किसानों (Sugarcane Farmers) की जिज्ञासाओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए गन्ना किसानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टोल-फ्री कन्ट्रोल रूम की सुविधा मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विकास विभाग के मुख्यालय पर इस कन्ट्रोल रूम  की स्थापना की गई है।

कॉल सेंटर के कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने एवं जिज्ञासाओं एवं सुझावों का गुणवत्तापरक समाधान कराने के दृष्टिगत कन्ट्रोल रूम को एन. कम्प्यूटिंग सिस्टम, इ.पी.बी. एक्स, इन्टरकॉम एवं वेब बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है। जिससे अब टोल-फ्री नम्बर 1800-121-3203 पर अनुभवी एवं दक्ष कार्मिकों द्वारा गन्ना किसानों को 24 घण्टे अनवरत सहायता प्रदान की जाएगी।

कॉल सेन्टर की कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी ने बताया कि टोल-फ्री कन्ट्रोल रूम के कार्मिकों की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ किये जाने के दृष्टिगत कन्ट्रोल रूम को उच्च तकनीकी सुविधाओं से जोड़ा गया है, जिसके फलस्वरूप कन्ट्रोल रूम कार्मिकों द्वारा 24X7 गन्ना किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा सकेगा। कन्ट्रोल रूम में टोल फ्री नम्बर पर कॉल करने वाले गन्ना किसानों को कोई असुविधा न हो, इस हेतु कन्ट्रोल रूम कार्मिको के अवकाश की अवधि में कार्य करने के लिए दक्ष एंव अनुभवी कार्मिकों की बैकअप टीम का गठन भी किया गया है।

उन्होनें बताया कि कृषक गन्ने की खेती (Sugarcane Farmers) से जुड़ी विभिन्न समस्याओं हेतु विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर एवं सर्वे, सट्टा, कैलेंडर पर्ची एवं गन्ने की खेती से जुड़ी नवीनतम जानकारियों आदि से सम्बन्धित जानकारी अथवा सुझाव हेतु कॉल कर समाधान पा सकेंगे।

उन्होने यह भी बताया कि कन्ट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों के कार्यों की गुणवत्ता के अनुश्रवण एवं औचक निरीक्षण हेतु विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे। इन तकनीकी व्यवस्थाओं से किसानों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और उनके आने जाने वाले समय एवं ऐसे की बचत होगी तथा उन्हें समस्त सूचनायें घर बैठे सुगमतापूर्वक मिल सकेंगी।

Tags: agriculture newscontrol room for farmersSugarcane farmersToll-Free Number
Previous Post

प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों पर सख्ती में न हो कोताही : सीएम योगी

Next Post

यूपी निकाय चुनाव पर लगी रोक बढ़ी, कल भी होगी HC में सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
Next Post
Nikay Chunav

यूपी निकाय चुनाव पर लगी रोक बढ़ी, कल भी होगी HC में सुनवाई

यह भी पढ़ें

Sidhu Moosewala

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, अजरबैजान से भारत लाया गया सचिन बिश्नोई

01/08/2023
Polling officer remained unconscious

मतदान केंद्र पर दो घंटे बेहोश पड़ा रहा मतदान अधिकारी, नहीं ली किसी ने सुध

26/04/2021

समाजवादी परफ्यूम लांच करने वाले इत्र व्यापारी के आवास पर इनकम टैक्स की रेड

23/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version