• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

16 देशों से उप्र को मिले सात लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

Writer D by Writer D
23/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Investment

UP Investment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश में निवेश (Investment) के लिए दुनिया भर के उद्यमियों, कंपनियों और संस्थाओं को आमंत्रित करने वैश्विक भ्रमण पर गई ‘टीम यूपी’ प्रदेश लौट आई है। विदेश दौरों से लौटने के बाद गुरुवार को मंत्री समूहों ने मुख्यमंत्री योगी के समक्ष अपने दौरे के अनुभव साझा करते हुए प्राप्त निवेश (Investment) प्रस्तावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

मंत्रियों ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) को बताया कि 16 देशों के 21 शहरों में आयोजित इन्वेस्टर्स रोड शो में हर जगह उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उद्यमियों में असीम उत्साह देखने को मिला। 16 देशों में रोड शो से अब तक 7 लाख 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अकेले यूनाइटेड किंगडम, युनाइटेड एस्टेट ऑफ अमेरिका से चार लाख करोड़ रुपये के निवेश (Investment) प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए टीम यूपी के सभी सदस्यों को बैठक के दौरान बधाई दी।

विदेशों में रोड शो के उत्साहजनक परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मंत्रिमंडल के सदस्यों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अब देश के प्रमुख शहरों में भी रोड शो आयोजित करने की तैयारी करें। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह भी कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की पूर्ति में बड़ा आधार बनेगा। राजधानी लखनऊ में 10 से 12 फरवरी 2023 तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित है।

ये रही विदेश दौरों से लौटे सभी मंत्री समूहों की विस्तृत रिपोर्ट

◆ कनाडा-यूएसए दौरे पर गए समूह की ओर से कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा लाभ मुख्यमंत्री योगी की निजी छवि से मिल रहा है। विदेश में लोगों के मन में मुख्यमंत्री की कार्यशैली, विजन के प्रति बड़ा आदर है। निवेशक यहां की सुरक्षा व्यवस्था, निवेश अनुकूल माहौल से काफी प्रभावित हैं। इसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा।

◆ नीदरलैंड और फ्रांस दौरे से लौटे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि दोनों देशों में निवेशकों के मन में भारत के प्रति बड़ा विश्वास है और भारत में उनकी प्राथमिकता उत्तर प्रदेश है। नीदरलैंड में एक बड़ी आबादी पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासियों की है। यह लोग डेढ़ शताब्दी पहले गिरमिटिया मजदूर के रूप में सूरीनाम पहुंचे थे और आज नीदरलैंड में हैं। आगामी फरवरी में इनके प्रवासन के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये लोग अपनी मातृभूमि के प्रति गहरा लगाव रखते हैं और उप्र के विकास में सहायक बनने को उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि फ्रांस के इत्र विश्व में प्रतिष्ठित है, कन्नौज के इत्र के लिए यहां बड़ा बाजार है। इस संबंध में भी प्रयास हुआ है, इसके नतीजे जल्द देखने को मिलेंगे।

◆ ऑस्ट्रेलिया व सिंगापुर से लौटे समूह की ओर से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि रोड शो के दौरान हुई सकारात्मक वार्ता में नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर से सभी निवेशक प्रभावित दिखे। सुरक्षा और सहूलियत के आश्वासन के साथ विभिन्न प्रोजेक्ट पर वार्ता हुईं। स्थानीय प्रवासी भारतीय समूहों से भी संवाद हुआ। सिडनी में हुई बी2जी मीटिंग में नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी विकास, एग्रो टेक, फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बड़े निवेश पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का लाभ भी हमें मिलेगा। सिंगापुर जीआईएस में पार्टनर कंट्री है, यहां से कई कंपनियां डेटा सेंटर के सेक्टर में आने को इच्छुक हैं।

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उप्र वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स नीति-2022 को मंजूरी

◆ यूएसए और यूके के तीन शहरों के भ्रमण से लौटे मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इन बड़े देशों में उत्तर प्रदेश की बदलती परिस्थितियां निवेशकों के लिए चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा कि हिंदुजा ग्रुप और रॉल्स रॉयस से बड़े निवेश के लिए चर्चा हुई है। लंदन में हीरानंदानी समूह ने यूपी के साथ अपने अच्छे अनुभव को साझा किए। इसके अलावा, सैन फ्रांसिस्को से सलोनी हर्ट फाउंडेशन ने एसजीपीजीआई लखनऊ को 415 करोड़ का सीएसआर अनुदान देने का निर्णय लिया है। इसी तरह, जियो थर्मल पॉवर तकनीक के लिए 41000 करोड़ के निवेश का एमओयू हुआ है। सिफी इंटरनेशनल 8300 करोड़ का निवेश करेगी। इसी तरह, हेल्थ एटीएम निर्माण में 1000 करोड़ सहित नवीकरणीय ऊर्जा, होटल, हॉस्पिटैलिटी, स्किल डिवेलपमेंट, लॉजिस्टिक्स, आईटी, आईटीईएस जैसे सेक्टर में कई बड़ी कंपनियों ने निवेश का प्रस्ताव रखा है।

◆ दक्षिण कोरिया और जापान दौरे से लौटे समूह की ओर से मंत्री जयवीर सिंह और मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि इन देशों की ज्यादातर तकनीकी कंपनियां दक्षिण भारत में निवेश करती रही हैं। उत्तर प्रदेश की टीम से मिलना, उनका पहला अनुभव था। भारी निवेश का रास्ता साफ हुआ है।

◆ जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन से लौटे मंत्री समूह की ओर से नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम के इस तरह वैश्विक दौरे पर पहली बार गई थी, निवेशकों के लिए यह बड़ा उत्साहवर्धक रहा। हमें ऐसे दौरे नियमित अंतराल पर करने चाहिए। उन्होंने अपने दौरों के दिवसवार विवरण से अवगत कराया।

◆ मैक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना के दौरे से लौटे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संजय निषाद ने बताया कि तीनों ही देशों में यूपी को लेकर उत्साह जनक माहौल है। मैक्सिको से फ़ूड प्रोसेसिंग और एग्रो और डेयरी सेक्टर में बड़ी संभावनाएं हैं। ज़ेबू एम्ब्रियो कम्पनी ने मथुरा में कृषि विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुकता जताई है। वहीं ब्राजील में रक्षा क्षेत्र की अनेक कंपनियों के साथ सुखद वार्ता हुई।

अब तक कुल निवेश प्रस्ताव – 7,12,288 करोड़ रुपये

अब तक कुल एमओयू – 149

संभावित रोजगार अवसर – 7,02,415

बी2बी/बी2जी मीटिंग – 269

Tags: cm yogiLucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

कथा में वही पहुंचता है, जो कि मन से जुड़ा हुआ है: सीएम धामी

Next Post

नहर में डूबने से दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
Next Post
drowning

नहर में डूबने से दो की मौत

यह भी पढ़ें

Manish Sisodia

बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया, इतने घंटे रहेंगे साथ

11/11/2023
Supreme Court

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पीएचडी अनिवार्य : सुप्रीम कोर्ट

04/02/2021
arrested

10-10 हजार के इनामिया तीन शातिर चोर गिरफ्तार

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version