• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ पौधे, दूर होगा दुर्भाग्‍य

Writer D by Writer D
27/12/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
plants

plants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल को खत्म होने में अब कुछ ही दिन ही बचे हैं और नया साल आने वाला हैं। सभी चाहते हैं कि नया साल उनके जीवन में सौभाग्य का आगमन करें और खुशहाली लेकर आए। ऐसे में जरूरी होता हैं कि अपने घर से उन चीजों को बाहर निकाला जाए जो आपके घर में नकारात्मकता का संचार करते हैं और दुर्भाग्य लेकर आते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों (Plants) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखना अशुभ होता हैं और ये आपके लिए परेशानियां लेकर आते हैं। तो आइये जानते हैं इन पौधों (Plants) के बारे में और नया साल आने से पहले इन्हें घर से बाहर कर दें।

इससे आती हैं नेगेट‍िव वाइब्‍स

घर में कभी भी इमली का पौधा (Plants) नहीं लगाना चाह‍िए। इस पौधे में नकारात्‍मक ऊर्जा का वास होता है। इसल‍िए अगर क‍िसी जमीन पर यह पौधा हो तो वहां मकान बनवाने से बचना चाह‍िए। साथ ही इसे घर या घर के आसपास भी लगाने और क‍िसी को उपहार में देने से भी बचना चाह‍िए।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants according to vastu

यह पौधा बढ़ाता है वाद-व‍िवाद

बबूल ज‍िसे क‍ि वचेलिया निलोटिका नाम से भी जानते हैं, इसे भी घर में या आसपास नहीं लगाना चाह‍िए। हालांक‍ि यह पौधा औषधीय रूप में काफी महत्‍वपूर्ण होता है। लेक‍िन घर में लगाने के ल‍िए यह ब‍िल्‍कुल भी सही नही हैं। मान्‍यता है क‍ि घर या आसपास भी यह पौधा हो तो घर में रह रहे सदस्‍यों की आपस में नहीं बनती। साथ ही आए द‍िन वाद-व‍िवाद भी होते रहते हैं। इससे कई तरह की मानस‍िक बीमार‍ियों का भी सामना करना पड़ता है।

यह पौधा लाता है दुर्भाग्‍य और गरीबी

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, भूलकर भी घर में कपास या फ‍िर रेशमी कपास का पौधा नहीं लगाना चाह‍िए। हालांक‍ि कुछ लोग इन्‍हें सजावटी पौधों के रूप में घर ले आते हैं क्‍योंक‍ि ये काफी खूबसूरत द‍िखते हैं। लेकिन वास्‍तु में इसे अशुभ पौधा माना गया है। मान्‍यता है कि इसमें धूल-म‍िट्टी आसानी से इकट्ठा हो जाती है जो क‍ि घर-पर‍िवार में रहने वाले सदस्‍यों के जीवन में दुर्भाग्य और गरीबी लेकर आती है। इसल‍िए भूलकर भी ये पौधा घर न लेकर आएं।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants according to vastu

इसमें रहती हैं बुरी आत्‍माएं

घर में या आसपास कभी भी मेंहदी का पौधा नहीं लगाया जाना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इस पौधे में बुरी आत्‍माओं का वास होता है। इसल‍िए यह जहां भी होता है वहां आसपास नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। इसल‍िए इसे भी कभी घर में न लगाएं और न ही भूलकर क‍िसी को उपहार में दें।

ऐसे पौधे (Plants) तुरंत हटा दें

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, ऐसे पौधे जो सूख रहे हों या फ‍िर सड़ने लगें यानी क‍ि डेड प्‍लांट हों तो उन्‍हें तुरंत ही हटा दें। मान्‍यता है क‍ि ये पौधे घर में आने वाली सकारात्‍मक ऊर्जा को रोकते हैं और नेगेट‍िव वाइब्‍स का संचार करते हैं। इसकी वजह से घर में रहने वाले सदस्‍यों को दु:ख और परेशान‍ियों का सामना करना पड़ता है।

Tags: plants according to vastuVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

छत्तीसगढ़ के कण कण में बसी हुई है भगवान श्रीराम की स्मृतियां: मुख्यमंत्री साय

Next Post

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सोनिया, शाह और नड्डा ने भी किए अंतिम दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन, ट्राई करें ये टिप्स

11/07/2026
Unwanted Facial Hair
फैशन/शैली

अनचाहे बालों से पाएं निजात, आजमाए ये तरीके

11/07/2026
benefits of gram water
फैशन/शैली

इसका पानी सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानें कब करें सेवन

11/07/2026
Dark Underarms
फैशन/शैली

इन टिप्स से पाएं काले अंडरआर्म से छुटकारा

10/07/2026
Wednesday
Main Slider

नहाकर किस्मत भी चमका सकते हैं, जानिए कैसे

10/07/2026
Next Post
PM Modi paid tribute to Manmohan Singh

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सोनिया, शाह और नड्डा ने भी किए अंतिम दर्शन

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

यमुना किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

10/05/2023
75th independence day

जब भारत मां के वीर सपूतों ने बजा दी ब्रिटिश साम्राज्य की ईंट से ईंट

14/08/2021
gajendra singh attack

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के काफिले पर हमला, TMC पर लगा आरोप

09/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version