• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूक्रेन से युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, पुतिन बोले- जंग खत्म करना हमारा लक्ष्य

Writer D by Writer D
23/12/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Putin

Putin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मास्को। अमेरिका दौरे के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बयान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin ) ने कहा कि रूस यूक्रेन में युद्ध को खत्म करना चाहता है, लेकिन इसके लिए कूटनीतिक समाधान करना होगा। पुतिन ने संवाददाताओं से कहा कि हमारा लक्ष्य सैन्य संघर्ष को बढ़ाना नहीं है, बल्कि इसके विपरीत, इस युद्ध को समाप्त करना है। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और प्रयास करना जारी रखेंगे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन में युद्ध का अंत चाहता है। उन्होंने कहा कि सभी युद्ध कूटनीतिक बातचीत के साथ ही समाप्त होते हैं।

वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा के एक दिन बाद बोलते हुए, पुतिन (Putin ) ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने कई बार कहा है शत्रुता से नुकसान होता है। रूस ने लगातार कहा है कि बातचीत का रास्ता खुला है। साथ ही पुतिन ने कहा कि यूक्रेन और उसके सहयोगी संयुक्त राज्य अमेरिका संदेह पैदा कर रहे हैं।

युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे: जेलेंस्की

अमेरिकी दौरे पर युक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वे रूस से युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने रूसी हमले से मुकाबला करने के लिए अमेरिकी समर्थन पर अदा करते हुए कहा, हम झुकने वाले नहीं हैं। जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक में उन्होंने 10 बिंदुओं वाले शांति सूत्र का प्रस्ताव रखा है, जो भविष्य में साझा सुरक्षा गारंटी देगा।

वहीं कीव का कहना है कि रूस को अपने हमले बंद करने चाहिए और अपने कब्जे वाले इलाके को छोड़ देना चाहिए। पुतिन ने कहा कि सभी सशस्त्र युद्ध कूटनीतिक बातचीत के साथ ही समाप्त होते हैं। संघर्ष की स्थिति में दोनों पक्ष बैठकरएक समझौता कर लेते हैं। पुतिन ने कहा कि इस बात का अहसास उन लोगों को जितनी जल्दी हो जाए, उतना ही बेहतर है।

पैट्रियट का मुकाबला

इतना ही नहीं पुतिन ने पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के महत्व को भी कम करके आंका। उन्होंने कहा कि यह काफी पुराना है और रूस के S-300 सिस्टम की तरह भी काम नहीं कर सकता है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने ज़ेलेंस्की को आपूर्ति करने पर सहमति जताते हुए कहा थी कि रूस पैट्रियट का मुकाबला करने का एक तरीका खोजेगा।

IPL Auction: आज सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, 405 प्लेयर्स की लगेगी बोली

अमेरिका में जेलेंस्की का स्वागत

दरअसल यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का अमेरिका में बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया और इस दौरान जेलेंस्की ने दुनियाभर के लोगों का मुश्किल घड़ी में यूक्रेन का साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। बाइडन ने जेलेंस्की से कहा कि (आपके) नेतृत्व ने इस भयानक संकट के दौरान यूक्रेन के लोगों को प्रेरित किया। बाइडन ने कहा कि नव वर्ष की ओर बढ़ते हुए अमेरिका और दुनियाभर के लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे सीधे आपसे यूक्रेन में जारी युद्ध के बारे में सुनें। 2023 में भी हमें एकसाथ खड़े रहने की जरूरत है। जेलेंस्की ऐसे समय अमेरिकी पहुंचे, जब रूस के यूक्रेन पर हमले का 300वां दिन था।

Tags: # world newsinternational NewsPutinukraine-russia warvolodymyr zelensky
Previous Post

IPL Auction: आज सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, 405 प्लेयर्स की लगेगी बोली

Next Post

‘सांता क्लॉज’ पर दबंगों ने किया हमला, घर में घुसकर की मारपीट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

मौत देने के लिए दो इंजेक्शन, फिर भी नहीं टूटी क्रिस्टा की सांस

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

हाईजैकिंग अलर्ट से मचा हड़कंप, दुबई-इजरायल फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी

30/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Next Post
Santa Claus

'सांता क्लॉज' पर दबंगों ने किया हमला, घर में घुसकर की मारपीट

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में IPS अफसरों के बड़े स्तर पर ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

26/03/2021
Electricity

बिजली के बिल ने ले ली युवक की जान, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

09/10/2024

ठंड से बचने के लिए जलायी अंगीठी ने छीन ली भाई-बहन की ज़िंदगी

18/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version