• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सांता क्लॉज’ पर दबंगों ने किया हमला, घर में घुसकर की मारपीट

Writer D by Writer D
23/12/2022
in क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
Santa Claus

Santa Claus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में सांता क्लॉज (Santa Claus) के गेटअप में पहुंचे शख्स पर कुछ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दरअसल, शहर के मकरपुरा इलाके में अवधूत सोसाइटी में क्रिसमस समारोह होना है। यहां समारोह से पहले सांता क्लॉज के वेश में एक व्यक्ति और महिला समेत चार लोग पहुंचे थे।

इन पर कुछ युवकों ने यह कहते हुए हमला कर दिया कि यह हमारा क्षेत्र है। हमले में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, सांता क्लॉज (Santa Claus) के वेश में शशिकांत डाभी नाम का शख्स मकरपुरा क्षेत्र के अवधूत सोसाइटी में रहने वाले एक ईसाई परिवार के घर क्रिसमस की बधाई देने पहुंचा था।

शशिकांत के साथ ईसाई समुदाय के कुछ नेता भी अभिनंदन करने पहुंचे थे। जब यह लोग ईसाई परिवार के घर में शांतिपूर्वक जश्न मना रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग अचानक उनके घर में घुस गए और ईसाई अभिवादन उत्सव को रोक दिया। इसी के साथ सांता क्लॉज बने शख्स पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें अपनी पोशाक उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यूक्रेन से युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, पुतिन बोले- जंग खत्म करना हमारा लक्ष्य

आरोप है कि हमलावरों ने उत्सव में शामिल होने वाले लोगों को धमकी दी और कहा कि यह क्षेत्र हमारा है। यहां इस तरह का आयोजन नहीं कर सकते। इस दौरान हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने कुछ लोगों के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ितों ने इस मामले में वड़ोदरा मकरपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Tags: christmas 2022Gujarat newsNational newsSanta Clausvadodara news
Previous Post

यूक्रेन से युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, पुतिन बोले- जंग खत्म करना हमारा लक्ष्य

Next Post

बड़ा फर्जीवाड़ा का खुलासा, 28 डॉक्टरों के नाम रजिस्टर्ड है 90 हॉस्पिटल और पैथलॉजी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Mann Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब कैबिनेट का फैसला: अब निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस

05/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनीस्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री

05/08/2026
Chattisgarh Cabinet Meeting
छत्तीसगढ़

मंत्रिपरिषद की बैठक: छग एआई मिशन काे मंजूरी, 500 करोड़ हाेंगे खर्च

05/08/2026
Next Post
Hospitals

बड़ा फर्जीवाड़ा का खुलासा, 28 डॉक्टरों के नाम रजिस्टर्ड है 90 हॉस्पिटल और पैथलॉजी

यह भी पढ़ें

तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

बिहार चुनाव प्रचार में विपक्षियों पर भारी पड़े तेजस्वी यादव, बनाया ये रिकॉर्ड

07/11/2020
world bank

भारत के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटा सकता है विश्वबैंक

20/08/2020
pavan singh

पवन सिंह का ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने मचाया धमाल, 35 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version