• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोज पिए ये जूस, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Writer D by Writer D
17/01/2025
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Wheatgrass Juice

Wheatgrass Juice

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

व्हीटग्रास एक स्वास्थ्यवर्धक घास है। व्हीटग्रास जूस (Wheatgrass Juice) यानी गेहूं के जवारे से बने जूस को कुछ लोग संजीवनी भी कहते हैं। यह घास शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल निकालने में काफी असरदार है। यह शरीर के अंदर जाकर सिर्फ 20 मिनट में खून में मिलकर अपना असर शुरू कर देती है। साथ ही इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए गए हैं। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।

कोलेस्ट्रॉल करता है कम

शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल खून ले जाने वाली नसों को बीच से बंद कर देता है। जिससे दिल और दिमाग जैसे जरूरी अंगों तक जाने वाली ब्लड सप्लाई रुक जाती है। एक रिसर्च पेपर की मानें, तो व्हीटग्रास में हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है। शोध में बताया गया है उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर संबंधी समस्या यानी हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया से जूझ रहे चूहों को व्हीटग्रास जूस देने के बाद मल के द्वारा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिली। वहीं, एक शोध में यह भी देखा गया कि 10 हफ्तों तक व्हीटग्रास देने से ना सिर्फ गंदा कोलेस्ट्रॉल नीचे आया, बल्कि अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा।

डायबिटीज को रखे कंट्रोल में

खराब दिनचर्या और खानपान के चलते डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। हालांकि अगर, इसे सही तरह से मैनेज न किया जाए, तो यह खतरनाक रूप ले सकती है। डायबिटीज को सिर्फ हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में व्हीटग्रास का सेवन मधुमेह में आराम दिलाता है। क्योंकि, कई शोधों में यह सामने आया है कि अंदर एंटी-डायबिटिक गुण पाए गए हैं। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।

चेहरे पर आएगी चमक

2015 की एक रिसर्च के मुताबिक, व्हीटग्रास का सेवन करने से शरीर से गंदगी और टॉक्सिन्स निकलने लगते हैं। जिस वजह से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होने लगते हैं और उसपर शीशे-सी चमक आ जाती है। इसलिए अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो भी इस घास का उपयोग कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर

व्हीटग्रास का सेवन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। कहा जाता है कि इसमें मौजूद क्लोरोफिल उच्च रक्तचाप को कम करता है। इसे ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने का सुरक्षित और प्रभावी तरीका बताया गया है। व्हीटग्रास जूस को हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं, सामान्य रक्तचाप वाले भी पी सकते हैं। दरअसल, इसे उच्च स्तर को कम करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए जाना जाता है।

व्हीटग्रास जूस ((Wheatgrass Juice)) बनाने की विधि

– एक गिलास पानी
– दो चम्मच व्हीटग्रास पाउडर
– एक चम्मच नींबू का रस

जूस ((Wheatgrass Juice)) बनाने की विधि

– सबसे पहले तीनों सामग्री को एक मिक्सर में डाल लें।
– अब इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें।
– इसके बाद थोड़ा सा और पानी डालें और थोड़ी देर मिक्स करें।
– फिर इसे एक गिलास में निकालकर छान लें।
– बस तैयार है व्हीटग्रास जूस

व्हीटग्रास जूस ((Wheatgrass Juice)) का सेवन करने के टिप्स

– गेहूं के जवारे का जूस हमेशा ताजा ही पीना चाहिए।
– शुरुआत में व्हीटग्रास जूस को कम मात्रा में लें। इसकी मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।
– अगर इसके सेवन से किसी को एलर्जी होती है, तो इसका सेवन बंद कर दें।
एक ही बार में अधिक मात्रा में इसे पीने से बचें। हमेशा इसकी सीमित मात्रा का ही सेवन करना लाभकारी होता है।
– निरंतरता हर चीज में जरूरी है। ठीक ऐसा ही व्हीटग्रास जूस के साथ भी है, इसलिए फायदे पाने के लिए रोजाना एक निर्धारित समय तक इसका सेवन करें।

व्हीटग्रास मार्केट में आसानी से जूस (wheatgrass juice), पाउडर और सप्लीमेंट के रूप में उपलब्ध है। हालांकि, आप इसे घर पर ही उगाकर ताजा जूस भी निकाल सकते हैं।

Tags: wheatgrass juice
Previous Post

इस तरह की डायबिटीज होती है ज़्यादा खतरनाक, जानें लक्षण

Next Post

गले की खराश से इन उपायों से मिलेगा आराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Next Post
Sore Throat

गले की खराश से इन उपायों से मिलेगा आराम

यह भी पढ़ें

हम 10 नवंबर को जीत का जश्न मनाएंगे We will celebrate victory on 10 November

जेडीयू की स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम नीतीश कुमार समेत 30 नेता हैं शामिल, देखें लिस्ट

11/10/2020

पेप्सिको इंडिया का प्लांट किसानों के जीवन में परिवर्तन का आधार बनेगा : योगी

15/09/2021
Laws

बदलेंगे अंग्रेजों के ज़माने के कानून

14/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version